Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts

Saturday, May 8, 2021

Kirron Kher की Cancer से जंग जारी, लगवाई Vaccine, पहली बार हुईं स्पॉट

 किरण खेर की कैंसर से जंग जारी, लगवाई वैक्सीन, पहली बार हुईं स्पॉट







बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर की तबीयत बिगड़ने की खबरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही थीं. बाद में किरण के पति और एक्टर अनुपम खेर ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए किरण की तबीयत पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि किरण ठीक हैं और उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली. इसी के साथ अनुपम ने फोटोज भी शेयर की हैं. 








अनुपम ने इंस्टाग्राम पर वैक्सीन सेंटर से फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे पूरे पर‍िवार के साथ नजर आ रहे हैं. एक्टर ने वैक्सीन लगवाते हुए अपना वीड‍ियो डाला है. इसी के बाद फोटोज की कड़ी में किरण खेर की लेटेस्ट तस्वीर भी साझा की है. सफेद आउटफ‍िट पहने, मुंह पर मास्क, हाथ में प्लास्टर लगाए किरण एकदम अलग नजर आ रही हैं. 




जहां पहले किरण का ख‍िलख‍िलाता चेहरा सभी ने देखा था, अब उनमें बदलाव नजर आ रहा है. गौरतलब है कि किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं. कुछ समय पहले किरण खेर के साथी और बीजेपी चंडीगढ़ के मेंबर अरुण सूद ने एक स्पेशल प्रेस कॉन्फरेंस में किरण की बीमारी के बारे में खुलासा किया. 









सूद ने बताया था कि पिछले साल 11 नवंबर को उन्हें अपने चंडीगढ़ वाले घर में हाथ में फ्रैक्चर हुआ था. चंडीगढ़ के Medical Education and Research में इलाज के दौरान उनमें मल्टीपल माइलोमा के शुरुआती लक्षण पाए गए. बीमारी उनके बाहिने हाथ से दाहिने कंधे तक फैल गई है. ऐसे में उन्हें 4 दिसंबर 2020 को मुंबई इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया. 



तब से उनका लगातार इलाज चल रहा है. क‍िरण ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद भी अपनी फोटो शेयर की थी. उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि मुंबई के कोक‍िलाबेन हॉस्प‍िटल में उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला डोल लिया है.



Kangna Ranauat हुईं Corona पॉजिटिव, कहा- 'अंदाजा नहीं था ये वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा है'

कंगना रनौत हुईं कोरोना पॉजिटिव, कहा- 'अंदाजा नहीं था ये वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा है' 

अपना हालचाल भी शेयर किया है. उनके पोस्ट से जाह‍िर है कि एक्ट्रेस वायरस से बिल्कुल नहीं डर रहीं बल्क‍ि उल्टा कोरोना को खत्म करने 

की बात कही है. कोरोना वायरस की बढ़ती लहर ने बॉलीवुड के कई सेल‍िब्रिटीज को अपनी चपेट में ले लिया है. अब एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कोरोना की जद में आ गई हैं. 






उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जर‍िए अपने कोव‍िड टेस्ट की रिपोर्ट साझा की और बताया कि वे कोरोना पॉज‍िट‍िव हैं. इसी के साथ कंगना ने अपना हालचाल भी शेयर किया है.  कंगना रनौत ने ध्यान में लीन अपनी फोटो शेयर कर कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की खबर दी है. वे लिखती हैं- 'मुझे पिछले कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस हो रही थी और आंखों में हल्की जलन भी थी. हिमाचल जाने की सोच रही थी इसल‍िए आज मैंने टेस्ट करवाया जब पता चला कि मैं कोरोना पॉज‍िट‍िव हूं. मैंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है. 






मुझे अंदाजा नहीं था कि ये वायरस मेरे शरीर के अंदर पार्टी कर रहा है, अब जब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे खत्म कर दूंगी. लोगों, प्लीज किसी को भी खुद से जीतने की ताकत ना दें. 


अगर आप डरे हुए हैं तो ये आपको और भी डराएगा. आइए इस कोव‍िड-19 का खात्मा करें. ये कुछ नहीं बस एक छोटे समय का फ्लू है जिसे बहुत अटेंशन मिली और अब ये लोगों को डरा रहा है. हर हर महादेव'. 


कोरोना से संक्रमित होने की खबर के बाद कंगना के फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. कंगना के इस पोस्ट के बाद लगता है एक्ट्रेस ने जिस बेबाक अंदाज में अपने ख‍िलाफ बोलने वालों का सामना किया है, अब वही रवैया वे कोरोना वायरस के ख‍िलाफ आजमाएंगी. 





उनके पोस्ट से जाह‍िर है कि एक्ट्रेस वायरस से बिल्कुल नहीं डर रहीं बल्क‍ि उल्टा कोरोना को खत्म करने की बात कही है. पिछले दिनों कंगना रनौत के ट्व‍िटर अकाउंट सस्पेंड होने की खबर ने सनसनी मचा दी थी. पश्च‍िम बंगाल चुनाव के बाद वहां भड़की हिंसा और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्त‍िजनक ट‍िप्पणी करने के बाद कंगना के इस माइक्रो ब्लॉगिंग अकाउंट पर ताला जड़ दिया गया. कंगना ने इसपर नाराजगी भी जताई थी.  


कंगना ने ANI को ट्व‍िटर सस्पेंशन के संदर्भ में कहा- 'ट्व‍िटर ने ऐसा कर के मेरा ही प्वाइंट साबित किया है कि वे अमर‍िकी हैं और जन्म से ही श्वेत, अश्वेता पर अपना माल‍िकाना हक समझने लगता है. वे आपको बताना चाहते हैं कि हमें क्या सोचना चाह‍िए क्या बोलना चाह‍िए और क्या करना चाह‍िए. 


मेरे पास बहुत सारे प्लेटफॉर्म्स हैं जहां मैं अपनी आवाज बुलंद कर सकती हूं. मैं सिनेमा के जर‍िए भी अपनी कला को दिखा सकती हूं. मेरा दिल देश के उन लोगों के लिए टूट जाता है जिन्हें सताया गया, अत्याचार हुए, नौकर बना कर रखा और हजारों सालों तक उनपर पाबंद‍ियां लगा कर रखी गई, इस दुख का कोई अंत नहीं है. '.   


वहीं एक ट्व‍िटर प्रवक्ता ने कंगना के साथ की गई कार्रवाई पर कहा था- हम बहुत क्ल‍ियर थे कि किसी भी ऐसे बर्ताव जो ऑफलाइन तौर पर नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे.  


ट्व‍िटर के नियमों का लगातार उल्लंघन, खासकर आचरण नीति और अपमानजनक व्यवहार नीति को तोड़ने की वजह से उनके ट्व‍िटर अकाउंट को परमानेंट तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है. हम अपने ट्व‍िटर रूल्स व‍िवेकपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हर किसी की सेवा में लगाते हैं.  


Watch Full Video Here

Monday, May 3, 2021

क्यों नहीं टूट रहा Disha Vakani का तारक मेहता से रिश्ता, बड़ा है दयाबेन-TRP का खेल

 क्यों नहीं टूट रहा दिशा का तारक मेहता से रिश्ता, बड़ा है दयाबेन-TRP का खेल 


न जाने कितनी बार शो के प्रोड्यूसर दयाबेन की वापसी को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन कभी भी दयाबेन की री-एंट्री को लेकर कंफर्मेशन नहीं मिला है. हाल ही में तो असित मोदी ने ये साफ कर दिया कि अगर दिशा वकानी शो में वापस नहीं आना चाहती हैं, तो इच्छा जाहिर कर दें ताकि नई दयाबेन को शो में लाया जा सके. 



.

किसी सीरियल के हिट होने के पीछे कई फैक्टर होते हैं, इसमें सबसे बड़ा रोल होता है किरदारों का. कई बार शो अपनी स्टोरीलाइन, डायरेक्शन के चलते हिट हो जाता है, तो कई बार किरदार अपना गहरा प्रभाव छोड़ जाता है. शक्तिमान, तुलसी विरानी, मुसद्धीलाल, एसीपी प्रद्युमन जैसे कई आइकॉनिक रोल ने इतिहास बनाए हैं. ऐसा ही एक हिट और फैंस का फेवरेट कैरेक्टर है दया जेठालाल गढ़ा उर्फ दयाबेन का. 





दयाबेन, आसित मोदी के मोस्ट फेवरेट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आती हैं. इस शो का वैसे तो हर किरदार अपनी एक अलग पहचान रखता है, लेकिन दयाबेन की बात ही अलग है. उनका, हंसना, बोलना, गरबा करना, गुस्सा करना, हे मां माता जी बोलना, हर चीज में एक अलग ही अदा है. मगर पिछले साढ़े तीन साल से फैंस दयाबेन दूर हैं. दयाबेन को शो में देख नहीं पा रहे हैं और इसका कारण है कि दयाबेन का रोल जो एक्ट्रेस (दिशा वकानी) निभा रही हैं, उन्होंने शो से ब्रेक लिया हुआ है. 


न जाने कितनी बार शो के प्रोड्यूसर दयाबेन की वापसी को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन कभी भी दयाबेन की री-एंट्री को लेकर कंफर्मेशन नहीं मिला है. हाल ही में तो असित मोदी ने ये साफ कर दिया कि अगर दिशा वकानी शो में वापस नहीं आना चाहती हैं, तो इच्छा जाहिर कर दें ताकि नई दयाबेन को शो में लाया जा सके. 





वहीं कई बार खबरें आई कि दिशा ने शो में आने के लिए अपनी कुछ शर्ते रखी हैं, जिनकी वजह से चीजें संभव नहीं हो पा रही हैं. तारक मेहता के फैंस ये जानते हैं कि दिशा 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थी और फिर शो में वापस नहीं आईं. 


ऐसे में सवाल ये ही उठता है कि अगर दिशा को शो में वापस नहीं आना है तो वो शो से अपना रास्ता अलग क्यों नहीं कर रही हैं या फिर मेकर्स भी इस पर कोई मजबूत निर्णय क्यों नहीं ले रहे. इसके पीछे दिशा वकानी की पॉपुलैरिटी और टीआरपी खेल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. 


इतने सालों से शो का हिस्सा बनी दिशा अब इस शो का दिल बन चुकी हैं. दयाबेन का रोल उन्होंने ऐसे पकड़ा है कि अब किसी और एक्ट्रेस उस रोल में देख पाना और उसे स्वीकार करना काफी मुश्किल है. और अगर कोई एक्ट्रेस आती भी है और ये रोल करती भी है तो इसकी कोई गारंटी नहीं है कि उन्हें फैंस उतना प्यार देंगे और इससे सीधा-सीधा असर शो की टीआरपी पर पड़ेगा. 


अब ये तो सभी जानते हैं कि दयाबेन का किरदार टीआरपी के खेल में शो के लिए अहम रोल प्ले करता है. शो में जब 2017 के बाद एक एपिसोड के लिए दिशा वकानी आई थी तो टीआरपी आसमान छूने लगी थी. महज एक एपिसोड ने शो की गिरती टीआरपी को आकर वापस से मजबूती दी. पहली भी जब तक दिशा वकानी शो में रही हैं, शो को अच्छा ही रिस्पॉन्स मिला है. दिशा वकानी शो में कब आएंगी, कैसे आएंगी, आएंगी भी या नहीं, ऐसे कई सवाल फैंस के जहन में है. दिशा की एंट्री के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

Watch Full Video Here

Saturday, April 24, 2021

26 April को सात फेरे लेंगे Sugandha Mishra-Sanket Bhosle, जानें डिटेल्स

 26 अप्रैल को सात फेरे लेंगे सुगंधा मिश्रा-संकेत भोसले, जानें डिटेल्स 






द कप‍िल शर्मा शो की पॉपुलर कॉमेड‍ियन सुगंधा मिश्रा एक दिन बाद कॉमेड‍ियन संकेत भोसले संग सात जन्मों के बंधन में बंधने वाली हैं. उन्होंने अपनी शादी की तारीख और वेन्यू की ड‍िटेल शेयर की है. इसी के साथ सुगंधा को चारों तरफ से फैंस और सेलेब्स की बधाईयां मिल रही है. 


जानें कहां और कब होगी सुगंधा और संकेत की शादी.  सुगंधा मिश्रा ने वेड‍िंग कार्ड साझा कर बताया कि उनकी शादी 26 अप्रैल को पंजाब के जालंधर में होने वाली है. 


सुगंधा ने ये भी कहा कि कोरोना नियमों के कारण उनकी शादी में मेहमान नहीं आ पाएंगे. सबकुछ नॉर्मल होने के बाद सभी के साथ मिलकर पार्टी करने की भी बात उन्होंने कही है.  






पिछले दिनों सुगंधा ने संकेत के साथ अपनी प्री-वेड‍िंग फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थी. इनमें सुगंधा और संकेत की रोमांट‍िक केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी. ये फोटोज इंस्टा पर शेयर करते ही वायरल हो गए थे.  


लोग इन तस्वीरों को सुगंधा की सगाई की फोटोज समझ रहे थे. बाद में सुगंधा ने स्पॉटबॉय संग बातचीत में बताया कि ये उनकी प्री-वेडिंग फोटोशूट थी. कॉमेड‍ियन ने बताया था कि उनकी सगाई और शादी एक ही दिन होगी.  


इंटरव्यू में सुगंधा ने संकेत के बारे में भी बताया था. उन्होंने संकेत के साथ अपने रिश्ते की बात करते हुए कहा था कि हंसना सेहत के लिए अच्छा है और संकेत इसके डॉक्टर हैं.  वहीं कॉमेडियन संकेत भोसले ने भी सुगंधा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 


'मुझे अपनी सनशाइन मिल चुकी है.' कहना गलत नहीं होगा कि संकेत और सुगंधा एक दूसरे के लिए ही बने हैं.  मालूम हो कि सुगंधा मिश्रा, जालंधर की रहने वाली हैं.यही वजह है कि उनकी शादी भी होमटाउन से हो रही है. 





कोरोना के बढ़ते केसेज के आधार पर सरकार के फैसले के तहत, अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुगंधा और संकेत की शादी एक फैमिली अफेयर होगी.


Watch Full Video Here 


संकेत और सुगंधा के रिलेशनश‍िप को लेकर कई बार खबरें सामने आई हैं. दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट भी इस बात को हवा देते थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई बयान जारी नहीं किया था.

Thursday, October 24, 2019

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने गोविंदा संग तुलना होने पर दिया ऐसा Reaction

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल जोधपुर में निक जोनस संग शादी की थी। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में नज़र आएंगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और हॉलीवुड के फेमस सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की गोविंदा (Govinda) से तुलना होने के बाद वह रिएक्शन देने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें गोविंदा के साथ फिर से उनकी तुलना की गई है।

Govinda Nick Jhon Priyanka Chopra

पीले रंग के फ्रेम वाला चश्मा पहना है। निक का लुक भी काफी हद तक इससे मैच कर रहा है। फोटो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा है, 'एक्युरेट (सही)'।

गौरतलब है कि प्रियंका ने पिछले साल जोधपुर में निक संग शादी की थी। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज वायरल होती रहती हैं।
Read all new article related topic :- gestyy.com/w8KD5m gestyy.com/ew5Tkk gestyy.com/w8HhdH https://zee.gl/GUJT https://zee.gl/XOVfnjGf


Govinda Nick Jhon



प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' मूवी में नज़र आएंगी। इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की एक किड्स सुपरहीरो फिल्म में भी दिखाई देंगी। यह उनका इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है।

Govinda Nick Jhon Priyanka Chopra
आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए




लड़के ने PUBG में बम फेंक दिल बनाकर किया प्रपोज, हैरान रह गए लोग

TikTok Top 10: इस वीडियो में एक लड़का Pubg पर प्रपोज करते नजर आ रहा है. लड़का बम फेक जो कारनामा करता है उसे देख आप हैरान रह जाएंगे.
टिकटॉक पर रोज कई वीडियो वायरल होते हैं. टिकटॉक (TikTok) में रोज की तरह आज भी कई मजेदार वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं. आज जो वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं उनमें हवा में लटके हुए लड़के का फुटबॉल खेलता हुआ वीडियो, Pubg पर प्रपोज करने का वीडियो और कई अन्य वीडियो शामिल है. इनमें से कई वीडियो को लाखों में लाइक्स मिले हैं. इन वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है. इन वीडियो को देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. तो देखिए आज के टिकटॉक टॉप 10 वीडियो (TikTok Top 10 Video)..
Read all new article related topic :- gestyy.com/w8KD5m gestyy.com/ew5Tkk gestyy.com/w8HhdH https://zee.gl/GUJT https://zee.gl/XOVfnjGf

1. हवा में लटक कर फुटबॉल खेलता लड़का
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का हवा में लटका हुआ है और फुटबॉल खेल रहा है. हैरानी की बात को ये है कि लड़का फुटबॉल को गिरने नहीं देता है.

Third party image reference
2. Pubg पर ऐसे किया प्रपोज
इस वीडियो में एक लड़का Pubg पर प्रपोज करते नजर आ रहा है. लड़का बम फेक जो कारनामा करता है उसे देख आप हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
3. क्यूट कैट
इस वीडियो में आप बेहद क्यूट बिल्ली को देख सकते हैं. बिल्ली काफी प्यारे एक्सप्रेशंस दे रही है. बता दें कि दुनिया भर में लोग बिल्लियों को पालते हैं.

Third party image reference
4. 'दिल मेरा ब्लास्ट' गाने पर दर्शन रावल ने किया परफॉर्म
इस वीडियो में सिंगर दर्शन रावल अपने गाने 'दिल मेरा ब्लास्ट' पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर 1 लाख 80 हजार लाइक्स आ चुके हैं. ये वीडियो काफी शेयर भी हो रहा है.
5. गुरी का परफॉरमेंस
पंजाबी सिंगर इस वीडियो में अपने गानी 'जट्टी' पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. 'जट्टी' गाने में टिक-टॉक की फेमस स्टार जन्नत जुबैर और गुरी हैं. ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है.

Third party image reference
6. 30 दिन में पाए डार्क सर्कल्स से छुटकारा
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे 30 दिन में डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है. मेकअप एक्सपर्ट ने वीडियो में बड़ा ही जबरदस्त तरीका बताया है.
7. यम्मी बर्गर
चटपटे स्नैक्स में बर्गर मिल जाए तो क्या कहना. बर्गर अब भारतीय खान-पान का हिस्सा बन गया है. कभी नाश्ते में बर्गर चाहिए तो कभी लंच में बर्गर ही खाकर काम निपट जाता है.
8. पोकर खेलते नजर आए रणविजय सिंह
इस वीडियो में स्टार रणविजय सिंह पोकर खेलते नजर आ रहे हैं. उनका यह वीडियो इंडिया पोकर चैंपियनशिप का है. रणविजय के इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
9. गरमागरम नूडल्स
बच्चों से लेकर बुजर्गों तक हर किसी को स्नैक्स में नूडल्स बहुत पसंद होते हैं. नूडल्स हर जगह आसानी से मिल जाते हैं. साथ ही इन्हें घर पर बनाना भी बहुत आसान है.
10. गोलकीपर ट्रेनिंग का वीडियो
इस वीडियो में आप 1 लड़के को गोलकीपर ट्रेंनिंग करते हुए देख सकते हैं. इस वीडियो में 2 लड़के इस ट्रेनिंग में मदद कर रहे हैं.
आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए





Wednesday, October 23, 2019

Bigg Boss 13 सलमान खान के मुंह से निकला 'कैटरीना' का नाम, यूं शरमाए भाईजान

Bigg Boss 13 Premiere: सलमान खान (Salman Khan) का शो हो और कैटरीना कैफ का नाम नहीं आए, हो ही नहीं सकता. ऐसा ही कुछ बिग बॉस 13 (BB13) के ग्रैंड प्रीमियर के मौके पर भी देखने को मिला.
सलमान खान (Salman Khan) का शो हो और कैटरीना कैफ का नाम नहीं आए, हो ही नहीं सकता. ऐसा ही कुछ बिग बॉस 13 (BB13) के ग्रैंड प्रीमियर के मौके पर भी देखने को मिला. सबसे पहले तो शो में खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ कहने वाली शहनाज गिल की एंट्री हुई. जिन्होंने न सिर्फ अपने चुलबुलेपन से सबका ध्यान खींचा, बल्कि शेफाली बग्गा के घर में आते ही होश भी उड़ा दिए. इस सबके बाद मौका आया बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा के बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में एंट्री लेने का. कोएना मित्रा (Koena Mitra) के स्टेज पर आने की एनाउंसमेंट करते हुए सलमान खान (Salman Khan) के मुंह से गलती से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) निकलते-निकलते रह गया. इस पर सलमान खान का चेहरा भी लाल हो गया और वो बोले कि कोएना मित्रा बोलना था, लेकिन कैटरीना कैफ मुंह से निकल गया.Read all new article related topic :-
gestyy.com/w8KD5m gestyy.com/ew5Tkk gestyy.com/w8HhdH https://zee.gl/GUJT https://zee.gl/XOVfnjGf


Salman Khan
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में इस बार जोरदार धमाका रहने वाला है क्योंकि चार हफ्ते में ही फिनाले होना है, और बेड फ्रेंड फॉरऐवर का कॉन्सेप्ट भी रखा गया है. यही नहीं, घर के सदस्यों के बारे में सभी चीजें हाउस के अंदर जाने से पहले ही तय कर दी गई हैं. बिग बॉस हाउस में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, एंटरटेनर अबू मलिक, मॉडल असीम रजा, राइटर सिद्धार्थ डे, एक्टर पारस छाबड़ा, एक्ट्रेस रश्मि देसाई, दलजीत कौर, शहनाज गिल, एंकर शेफाली बग्गा, एक्ट्रेस कोएना मित्रा, माहिरा शर्मा और आरती सिंह नजर आएंगे. आरती सिंह गोविंदा की भांजी हैं, और उन्हें कृष्णा शो में छोड़ने आए थे.

Ketrina kaif

Salman khan Ketrina kaif

आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए




'खतरों के खिलाड़ी' से आई बड़ी खबर, पहले दिन ही शो से बाहर हुई यह कंटेस्टेंट

खतरनाक स्टंट्स और तरह-तरह के खतरों से भरपूर कार्यक्रम 'खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 10)' का सीजन 10 शुरू हो चुका है. हालांकि, यह शो 'बिग बॉस 13' के खत्म होने के बाद ही टीवी पर नजर आएगा, लेकिन इसकी शूटिंग बुल्गारिया में शुरू भी हो चुकी है. हालांकि, इस शो से जुड़ी एक खबर आ रही है कि 'खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 10)' के पहले एपिसोड के बाद ही एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया. यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रानी

Add caption
Third party image reference
Read all new article related topic :-
gestyy.com/w8KD5m gestyy.com/ew5Tkk gestyy.com/w8HhdH https://zee.gl/GUJT https://zee.gl/XOVfnjGf
सूत्रों के अनुसार रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) को गेम के पहले स्टंट में ही फियर फंडा मिला था, जिससे वह शो से बाहर हो गई हैं. बता दें कि इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 10' में रानी चटर्जी के अलावा 10 अन्य कलाकार भी खतरों से खेलते नजर आएंगे. इनमें करण पटेल, आरजे मलिष्का, करिश्मा तन्ना, अदा खान, अमृता खानविल्कर, धर्मेश, बलराज स्याल, शिविन नारंग और तेजस्वी प्रकाश भी शामिल हैं.

Khatro ke khiladi
आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए

Khatro ke khiladi

आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए




कपिल शर्मा ने खोला राज, फ्री में बंटे गोल गप्पे तो बेटे को भी साथ ले आईं अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) का गोल गप्पे खाते यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कपिल शर्मा (kapil Sharma) कॉमेन्ट्री करते दिख रहे हैं.
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के सेट पर गोल गप्पे (Gol Gappe Video) खाती दिख रही हैं. अर्चना पूरन सिंह का यह वीडियो पर सुर्खियों में है. इस वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पीछे से कॉमेन्ट्री कर रहे हैं. अर्चना पूरन सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके वीडियो को 4 लाख 33 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. अर्चना पूरन सिंह के इस वीडियो पर लोग कमेंट के जरिए अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं.

Kapil Sharma Show
Read all new article related topic :-
gestyy.com/w8KD5m gestyy.com/ew5Tkk gestyy.com/w8HhdH https://zee.gl/GUJT https://zee.gl/XOVfnjGf
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोल गप्पे खाने से पहले वो गोल गप्पे वाले से बोलती हैं कि भैया पेमेंट नहीं मिलेगी प्रोडक्शन से ले लेना. क्योंकि वो पेमेंट नहीं देते इसी से काम चलाना पड़ता है. वहीं, दूसरी ओर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पीछे से कहते हैं कि ये है इनका असली रूप. हम लोग सेट पर कभी-कभी ऐसा प्रबंध करते हैं. ये स्पेशली ब्रेक लेकर यहां आई हैं और गोल गप्पे खा रही हैं. और इनको पता था कि गोल गप्पे वाला आ रहा है, इसलिए अपने बेटे को भी साथ ले आई हैं.

Kapil Sharma Show
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) कपिल शर्मा के ऐसा बोलते ही कहती हैं कि मैं तो बस टेस्ट कर रही थी. कपिल शर्मा भी इस तरह के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. यह कोई पहला मौका नहीं है जब कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अर्चना पूरन सिंह के साथ मस्ती की है. इससे पहले भी उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को लेकर उनसे मजाक किया था.

Kapil Sharma Show
आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए

आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए




सलमान खान पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, बीजेपी नेता ने की शो को बैन करने की मांग

सलमान खान (Salman Khan) के शो पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, गाजियाबाद से बीजेपी के विधायक नंद किशोर गुज्जर ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर शो को बैन करने की मांग की है.

Salman Khan Big boss
Read all new article related topic :-
gestyy.com/w8KD5m gestyy.com/ew5Tkk gestyy.com/w8HhdH https://zee.gl/GUJT https://zee.gl/XOVfnjGf
टीवी का सबसे धमाकेदार और चर्चित शो 'बिग बॉस' रोजाना अपने एपिसोड से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. लेकिन हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, गाजियाबाद से बीजेपी के विधायक नंद किशोर गुज्जर ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर शो को बैन करने की मांग की है. बीजेपी विधायक नंद किशोर ने अपने पत्र में लिखा, 'बिग बॉस शो अश्लीलता और अशिष्टता को बढ़ावा दे रहा है, साथ ही यह परिवार के साथ देखने के काबिल भी नहीं है.' इसके साथ ही बीजेपी विधायक ने भविष्य में ऐसे प्रसारण को रोकने के लिए सेंसर तंत्र की भी मांग की है.

Big Boss
बीजेपी नेता नंद किशोर (BJP MLA Nand Kishore) ने कहा, 'शो देश के सांस्कृतिक आचार के खिलाफ है, साथ ही इसमें कई आपत्तिजनक सीन भी शामिल हैं. विभिन्न समुदायों से आए लोग यहां बेड पार्टनर्स बन रहे हैं जो स्वीकार्य नहीं है." नंद किशोर ने आगे कहा, 'एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देश की खोई हुई गरिमा को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे शो देश की संस्कृति को खराब कर रहे हैं. बच्चे और नाबालिग टीवी देखते हैं और वह आसानी से इन शो तक पहुंच सकते हैं, जिसमें इतनी व्यस्क सामग्री शामिल है. इसके अलावा शो इंटरनेट पर भी उपलब्ध है.'

Big Boss
बीजेपी नेता के अलावा ब्राह्मण महासभा ने भी Show पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की मांग की है. महासभा ने इस सिलसिले में अपना ज्ञापन गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा है. इनसे इतर उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने घोषणा की कि जब तक बिग बॉस बंद नहीं हो जाता है, तब तक वह अन्न का एक दाना भी नहीं खाएंगे. इस सिलसिले में अमित जानी ने कहा, 'मैं तब तक फल और सब्जी पर जीवित रहूंगा, जब तक सरकार शो को बंद करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा लेती है. युवा जोड़ों का राष्ट्रीय टेलीविजन पर बेड शेयर करते हुए दिखाना स्वीकार्य नहीं है. मैं इस चीज से हैरान हूं कि नैतिक मूल्यों वाले आरएसएस ने इसपर ध्यान क्यों नहीं दिया."
आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए


जूही चावला ने अबराम को पानी पीते देखा तो आया गुस्सा, बोलीं-शाहरुख खान के कान खींचने...

जूही चावला (Juhi Chawla) का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में जूही चावला ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कान खींचने की बात तक कह डाली है.
जूही चावला (Juhi Chawla) का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में जूही चावला ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कान खींचने की बात तक कह डाली है. जूही चावला के इस ट्वीट की वजह कोई और नहीं बल्कि अबराम (AbRam) हैं. जी हां, शाहरुख खान के बेटे अबराम को पानी पीते देख जूही चावला को ऐसा गुस्सा आया कि उन्होंने पापा शाहरुख खान के कान खींचने तक का मन बना लिया. इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि एक पानी की बोतल है. जूही चावला ने ट्वीट के जरिये पूरा किस्सा शेयर किया है.

Sahrukh Khan
Read all new article related topic :-
gestyy.com/w8KD5m gestyy.com/ew5Tkk gestyy.com/w8HhdH https://zee.gl/GUJT https://zee.gl/XOVfnjGf
जूही चावला (Juhi Chawla) का ट्वीट वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने लिखा हैः 'मुझे पहली बार तो लगा कि अबराम (AbRam) प्लास्टिक बोतल में पानी पी रहा है और मैं शाहरुख के कान खींचने को तैयार थी....लेकिन फिर मैंने देखा कि यह तो स्टील सिपर है. यह देखकर अच्छा लगा कि हमारी अगली पीढ़ी भी प्लास्टिक के बेहतर विकल्प को चुन रही है.' इस ट्वीट में जूही चावला ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को भी टैग किया है.

Sahrukh Khan

वैसे भी इन दिनों प्लास्टिक को लेकर जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं और बॉलीवुड सितारे पीएम नरेंद्र मोदी के सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर काफी एक्टिव भी हैं. जूही चावला ने भी इस ट्वीट में प्लास्टिक के बहिष्कार की बात ही कही है

Sahrukh Khan Juhi Chawala

आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए





रेखा ने बोला Gully Boy का ये फेमस डॉयलाग, तो जमकर बजी तालियां...

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रेखा 'गली बॉय' का फेमस डॉयलाग बोलती नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) आज भी अपने अंदाज और स्टाइल से फैन्स का दिल जीत लेती है. हाल ही में रेखा और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये वीडियो आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards) के दौरान का है. इस वीडियो में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रेखा को अपनी फिल्म 'गली बॉय (Gully Boy)' का फेमस डॉयलाग सिखा रही हैं. हालांकि इस डॉयलाग को रेखा ऐसे बोलती हैं कि सब हैरान रह जाते हैं और वहां बैठे फिल्मी सितारे जोरदार तालियां बजाते नजर आ रहे हैं.
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए शेयर किया गया है. इस वीडियो पर फैन्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं. बता दें हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' को ऑस्कर (Oscar) के लिए नॉमिनेट किया गया है.
Read all new article related topic :-
gestyy.com/w8KD5m gestyy.com/ew5Tkk gestyy.com/w8HhdH https://zee.gl/GUJT https://zee.gl/XOVfnjGf
Oscar Alia Bhatt Ranveer Singh

वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने पापा महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सड़क 2 (Sadak 2)' में नजर आएंगी. ये फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज होगी. इसके अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)' में भी नजर आएंगी. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Gully Boy

आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए

Rekha  Alia Bhatt

सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब

  सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब हर व्यक्ति सपना देखता है और जो भी सपना हम देखते हैं उनाक मतलब ...