Showing posts with label खेल. Show all posts
Showing posts with label खेल. Show all posts

Saturday, April 10, 2021

IPL 2021 : वानखेड़े में IPL मैच देखने के लिये COVID-19 नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी // IPL

 IPL 2021 : वानखेड़े में IPL मैच देखने के लिये COVID-19 नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी // IPL


मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अपनी शीर्ष परिषद के सदस्यों से वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश के लिये कोविड-19 नेगेटिव प्रमाणपत्र दिखाने को कहा है। 


मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अपनी शीर्ष परिषद के सदस्यों से वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश के लिये कोविड-19 नेगेटिव प्रमाणपत्र दिखाने को कहा है। यह स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें चरण के 10 मैचों की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम में पहला मैच शनिवार शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जायेगा। 





एमसीए के सचिव संजय नायक ने अपनी सभी सदस्यों को नोट में लिखा, ''शीर्ष परिषद के प्रिय सदस्यों। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के प्रोटोकॉल के अनुसार वानखेड़े स्टेडियम के आईपीएल 2021 मैचों के लिये शिरकत करने वाले सभी अधिकारियों को मैच दिन से 48 घंटे के बीच करायी गयी आरटी-पीसीआर परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा।'' 


उन्होंने कहा, ''ये परीक्षण उन लोगों के लिये भी अनिवार्य हैं जिनका टीकाकरण कर दिया गया है। इस रिपोर्ट को मैच के प्रत्येक दिन स्टेडियम में प्रवेश करने के समय दिखाना होगा। '' उन्होंने कहा, ''इसलिये आपसे खुद परीक्षण कराने का आग्रह किया जाता है और मैच के दिन आपको यह नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।'' 




वानखेड़े स्टेडियम में 10 मैदानकर्मी कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे जिनमें से ज्यादातर बाद में नेगेटिव आ चुके हैं। इसके बाद दो और मैदानकर्मी और एक 'प्लंबर' कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।







Friday, April 9, 2021

IPL 2021 Schedule : किस टीम का मुक़ाबला कब ?

 IPL 2021 Schedule: किस टीम का मुक़ाबला कब ? 


IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीज़न 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. पिछली बार ये टूर्नामेंट कोरोना महामारी की वजह से भारत से हज़ारों किलोमीटर दूर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ था, लेकिन इस बार ये भारत में ही होगा. 


टूर्नामेंट की शुरुआत चेन्नई से होगी, जहां बीते साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस का मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. 


सभी मैच छह जगहों पर होंगे. जिनमें चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और बेंगलुरु शामिल हैं. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुक़ाबला 29 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा.



9 मुंबई इंडियंस v रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई 


10 चेन्नई सुपरकिंग्स v दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई 


11 सनराइजर्स हैदराबाद v कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई 


12 राजस्थान रॉयल्स v पंजाब किंग्स, मुंबई 


13 कोलकाता नाइटराइडर्स v मुंबई इंडियंस, चेन्नई 


14 सनराइजर्स हैदराबाद v रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई 


15 राजस्थान रॉयल्स v दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई 


16 पंजाब किंग्स v चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई 


17 मुंबई इंडियंस v सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई 


18 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु v कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई 


18 दिल्ली कैपिटल्स v पंजाब किंग्स, मुंबई 


19 चेन्नई सुपरकिंग्स v राजस्थान रॉयल्स, मुंबई 


20 दिल्ली कैपिटल्स v मुंबई इंडियंस, चेन्नई 


21 पंजाब किंग्स v सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई 


21 कोलकाता नाइटराइडर्स v चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई 


22 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु v राजस्थान रॉयल्स, मुंबई 


23 पंजाब किंग्स v मुंबई इंडियंस, चेन्नई 


24 राजस्थान रॉयल्स v कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई 


25 चेन्नई सुपरकिंग्स v रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई 


25 सनराइजर्स हैदराबाद v दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई 


26 पंजाब किंग्स v कोलकाता नाइटराइडर्स, अहमदाबाद 


27 दिल्ली कैपिटल्स v रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अहमदाबाद 


28 चेन्नई सुपरकिंग्स v सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली 


29 मुंबई इंडियंस v राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली 


29 दिल्ली कैपिटल्स v कोलकाता नाइटराइडर्स, अहमदाबाद 


30 पंजाब किंग्स v रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अहमदाबाद 




May 


1 मुंबई इंडियंस v चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली 


2 राजस्थान रॉयल्स v सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली 


2 पंजाब किंग्स v दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद 


3 कोलकाता नाइटराइडर्स v रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अहमदाबाद 


4 सनराइजर्स हैदराबाद v मुंबई इंडियंस, दिल्ली 


5 राजस्थान रॉयल्स v चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली 


6 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु v पंजाब किंग्स, अहमदाबाद 


7 सनराइजर्स हैदराबाद v चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली 


8 कोलकाता नाइटराइडर्स v दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद 


8 राजस्थान रॉयल्स v मुंबई इंडियंस, दिल्ली 


9 चेन्नई सुपरकिंग्स v पंजाब किंग्स, बेंगुलरु 


9 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु v सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता 


10 मुंबई इंडियंस v कोलकाता नाइटराइडर्स, बेंगलुरु 


11 दिल्ली कैपिटल्स v राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता 


12 चेन्नई सुपरकिंग्स v कोलकाता नाइटराइडर्स, बेंगलुरु 


13 मुंबई इंडियंस v पंजाब किंग्स, बेंगलुरु 


13 सनराइजर्स हैदराबाद v राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता 


14 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु v दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता 


15 कोलकाता नाइटराइडर्स v पंजाब किंग्स, बेंगलुरु 


16 राजस्थान रॉयल्स v रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता 


16 चेन्नई सुपरकिंग्स v मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु 


17 दिल्ली कैपिटल्स v सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता 


18 कोलकाता नाइटराइडर्स v राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु 


19 सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स, बेंगलुरु 


20 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु v मुंबई इंडियंस, कोलकाता 


21 कोलकाता नाइटराइडर्स v सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 


21 दिल्ली कैपिटल्स v चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता 


22 पंजाब किंग्स v राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु 


23 मुंबई इंडियंस v दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता 


23 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु v चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता 


25 क्वालिफायर 1, अहमदाबाद 


26 एलिमिनेटर, अहमदाबाद 


28 क्वालिफायर 2, अहमदाबाद 


30 फाइनल, अहमदाबाद


इससे पहले फ़रवरी में आयोजकों ने चेन्नई में आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कराई थी. जिसमें दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा है. ये आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी बोली थी. 



न्यूज़ीलैंड के काएली जेमीसन को रॉयल चैंलेन्जर्स बेंगलुरु और ऑस्ट्रेलिया केजे रिचर्डसन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड क़ीमतों पर ख़रीदा. वहीं कृष्णप्पा गौतम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा कमाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा. 


IPL 2021 की किस टीम में कौन-से खिलाड़ी 


चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की पूरी टीम 


महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिचेल सैंटनर, केएम आसिफ, शार्दुल ठाकुर, आर साई किशोर, ड्वेन ब्रावो, जॉश हेज़लवुड, सैम कुरेन, कर्ण शर्मा, रॉबिन उथप्पा, सी हरि निशांत, अंबाती रायुडू, एन जगदीसन, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी, मोइन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा. 


ऋषभ पंत (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अंजिक्य रहाणे, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, आवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम कुर्रन, सैम बिलिंग्स, एनरिच नॉर्टजे. 


कोलकाता नाइटराइडर्स की पूरी टीम 


शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, करुण नायर, पवन नेगी, शेल्डन जैक्सन, वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोड़ा, इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, प्रिसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, टिम सीफर्ट. 


मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 


रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जेन्सन, युद्धवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर, अनुकूल रॉय.


पंजाब किंग्स की पूरी टीम 


केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरन,सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन और सौरभ कुमार. 


राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 


संजू सैमसन (कप्तान), बेन सटोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, क्रिस मौरिस, शिवम दुबे, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान, लियाम लिविंगस्टोन, आकाश सिंह, केसी करियप्पा और कुलदिप यादव. 


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 


विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम ज़म्पा, शाहबाज़ अहमद, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अज़ाम जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, के एस भरत, डेनियल सैम्स, हर्षल पटेल, फिन एलन, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई. 


सनराइज़र्स हैदराबाद की पूरी टीम 


डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, विराट सिंह, जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, मिशेल मार्श, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज नदीम, जगदीश सुचित, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान.

Thursday, April 8, 2021

Sachin Tendulkar released from medical clinic: कोरोना वायरस से रिकवर सचिन तेंडुलकर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बताया-कुछ दिन रहूंगा होम क्वारंटीन

 Sachin Tendulkar released from medical clinic: कोरोना वायरस से रिकवर सचिन तेंडुलकर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बताया-कुछ दिन रहूंगा होम क्वारंटीन 


पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वह घर पर क्वारंटीन पर रहेंगे। तेंडुलकर कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद ऐहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। 


सचिन तेंडुलकर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई 


उन्होंने ट्विटर पर बताया-अब वह घर पर क्वारंटीन रहेंगे 


वह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे 


महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) महामारी कोरोना वायरस (Covid ) से रिकवर हो चुके हैं और गुरुवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से अपने चाहने वालों के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन घर पर ही क्वारंटीन रहेंगे। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर को दो अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 27 मार्च को कोरोना संक्रमित हुए थे। 


तेंडुलकर ने कहा, 'मैं अभी अस्पताल से घर पहुंचा हूं तथा अब भी अलग थलग रहूंगा और आराम करूंगा। मैं शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिये सभी का आभार व्यक्त करना चाहूंगा। वास्तव में मैं अभिभूत हूं।' 



उन्होंने अस्पताल में उनकी अच्छी तरह से देखभाल करने के लिये चिकित्साकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया। तेंडुलकर ने कहा, 'मैं उन सभी चिकित्साकर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरी इतनी अच्छी तरह से देखभाल की और इन मुश्किल परिस्थितियों में भी पिछले एक साल से अधिक समय से लगातार काम कर रहे हैं।' 


तेंडुलकर सहित इंडिया लीजेंड्स के 4 खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर खिताब जीता था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बाद युसूफ पठान, एस. बद्रीनाथ और इरफान पठान भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। टूर्नमेंट में सचिन की कप्तानी वाली टीम चैंपियन बनी थी।


Tuesday, October 22, 2019

टीम इंडिया का अनोखा फॉर्मूला, मैदान पर अच्छा होगा प्रदर्शन तो हवाई सफर में मिलेगी ये विशेष

ज्यादातर लोगों को दौरों पर टीम इंडिया (Team India) की लग्जरी लाइफ देखने को मिलती है. बिजनेस क्लास में सफर, शानदार होटल के खूबसूरत कमरे जैसी सुविधा नजर आती है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी टीम को दौरे पर या घरेलू सत्र में भी होटल का लग्जरी कमरा, बिजनेस क्लास में सफर करने का मौका नहीं मिलता. इस आराम को हासिल करने के लिए उन्हें और भी ज्यादा कोशिश करनी पड़ती है और परिणाम सामने आने पर ही अगले मैच के लिए वह अपनी आराम वाली टिकट कटवा सकते हैं. टीम इंडिया (Team India) के अनोखा फॉर्मूले का खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार बिजनेस क्लास में सफर करने के लिए क्रिकेटर्स को मैदान पर प्रदर्शन करना ही होगा. साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के टिकट को भी अपडेट करके बिजनेस क्लास का किया गया ‌था. जबकि उनके बाकी के साथियों को यह अधिकार नहीं मिला था.

Cricket Team India
Read all new article related topic :-
gestyy.com/w8KD5m gestyy.com/ew5Tkk gestyy.com/w8HhdH https://zee.gl/GUJT https://zee.gl/XOVfnjGf
दरअसल यह टीम बॉन्डिंग अभ्यास का एक हिस्सा है, जहां हाल के मैचों में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बिजनेस क्लास में यात्रा करने का अधिकार मिल जाता है. इंडियन एक्सप्रेस के बात करते हुए बीसीसीआई (BCCI) के सूत्र ने बताया कि दरअसल पूरी टीम को बिजनेस क्लास में सीटें नहीं मिल सकती.वो कुछ ही सीटें होती हैं. इसीलिए टीम प्रबंधन ने फैसला किया कि प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी को बिजनेस क्लास की सीट दी जाएगी. विशाखापट्नम टेस्ट के बाद शमी को बिजनेस क्लास सीट मिली, जो पहले इशांत शर्मा को मिली थी.शमी ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे.

Virat Kohli
Third party image reference
यह देखते हुए ‌कि तेज गेंदबाजों को मैदान पर सबसे अधिक ऊर्जा खर्च करनी होती है, वे यकीनन आराम से यात्रा करने के लायक हैं. खासतौर पर यदि वे मैच में अहम रोल निभा रहे हैं.टीम मैनेजमेंट की ओर से एक और फैसला लिया गया है. अब टीम के उप कप्तान को भी होटल में सुइट्स रूम मिलेगा. यह फैसला नए मैनेजर गिरीश डोंगरे के बड़ा कमरा लेने से मना करने के बाद लिया गया, जो उनके लिए था. दरअसल देश और विदेश में जब बोर्ड होटल्स के साथ कोई भी डील करती है तो उसे नॉर्मल रेट पर तीन सुइट्स रूम भी मिलते हैं. जिसमें से दो रूम तो कोच रवि शास्‍त्री (Ravi Shastri) और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए होते हैं. साउथ अफ्रीका (Sotuh Africa) सीरीज शुरू होने से पहले यह तीसरा बड़ा रूम पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच को मिलता था. लेकिन अब यह टेस्‍ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinka Rahane) और वनडे और टी20 के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दिया जाएगा. सूत्र ने कहा कि अब ये फैसला लिया गया है कि उप कप्तान को तीसरा सुइट्स रूम मिलेगा, क्योंकि वह टीम के दूसरे अहम सदस्य होते हैं
आप ऐसी ही पोस्ट रोज़ाना पढ़ने के लिए मुझे फॉलो जरूर करे आप मेरी वेबसाइट या फेसबुक पेज पर भी मुझे फॉलो करे वेबसाइट technomanitrick.com और फेसबुक पेज की लिंक के लिए वेबसाइट के वीडियोस में जाकर डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मिल जायेगी youtube चैनल Techno Mani को भी आप सब्सक्राइब कर सकते है टेक्निकल रिलेटेड वीडियोस देखने के लिए

View more

सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब

  सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब हर व्यक्ति सपना देखता है और जो भी सपना हम देखते हैं उनाक मतलब ...