Thursday, June 10, 2021

सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब

 

सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब


हर व्यक्ति सपना देखता है और जो भी सपना हम देखते हैं उनाक मतलब और फल होता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनसे हमारा भाग्य जुड़ा होता है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। कभी-कभी हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब होते हैं। भाग्य से जुड़े सपनों को बहुत खास माना जाता है। 





कहते हैं कि ऐसे सपने दिखने पर इनका जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से न तो यह सपने पूरे होते हैं और न ही इनका कोई फल मिल पाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक पानी के सपने शभ और अशुभ दोनों हो सरके हैं। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपने पानी किस स्थिति में देखा है। 







सपने में नदी का पानी देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके अधूरे सपने पूरे होने वाले हैं। ये अपना इच्छाओं के पूरे होने का भी संकेत होता है। ऐसा सपना देखने के बाद धन लाभ होने के भी आसार रहते हैं या हो सकता है कि आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग जाए। 



अगर आपको अपने सपने में समुद्र का पानी दिखाई देता है तो ये शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा सपना आने पर भविष्य में सतर्क रहने की जरूरत होती है। समुद्र का मतलब खारे से हैं यीनी आने वाले समय में आपकी वाणी से लोग परेशान हो सकते हैं, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। 


सपने में बारिश होते देखना शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बारिश का पानी भविष्य में सफलता मिलने का भी संकेत देता है। 


सपने में बाढ़ का पानी देखना अशुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि आपको आने वाले समय में कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी की मृत्यु से संबंधी बुरी खबर आने के भी आसार रहते हैं। 





सपने में कुएं का पानी देखना भी शुभ माना जाता है। ये सपना अचानक धन की प्राप्ति होने का संकेत देता है। 


सपने में साफ देखना भी शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही काम में सफलता मिल सकती है। ये सपना नौकरी और व्यापार में उन्नति का संकेत देता है। हो सकता है आपका प्रमोशन हो जाए या फिर व्यापार में मुनाफा हो जाए।


Watch Full Video here 









Saturday, May 8, 2021

Kirron Kher की Cancer से जंग जारी, लगवाई Vaccine, पहली बार हुईं स्पॉट

 किरण खेर की कैंसर से जंग जारी, लगवाई वैक्सीन, पहली बार हुईं स्पॉट







बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर की तबीयत बिगड़ने की खबरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही थीं. बाद में किरण के पति और एक्टर अनुपम खेर ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए किरण की तबीयत पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि किरण ठीक हैं और उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली. इसी के साथ अनुपम ने फोटोज भी शेयर की हैं. 








अनुपम ने इंस्टाग्राम पर वैक्सीन सेंटर से फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे पूरे पर‍िवार के साथ नजर आ रहे हैं. एक्टर ने वैक्सीन लगवाते हुए अपना वीड‍ियो डाला है. इसी के बाद फोटोज की कड़ी में किरण खेर की लेटेस्ट तस्वीर भी साझा की है. सफेद आउटफ‍िट पहने, मुंह पर मास्क, हाथ में प्लास्टर लगाए किरण एकदम अलग नजर आ रही हैं. 




जहां पहले किरण का ख‍िलख‍िलाता चेहरा सभी ने देखा था, अब उनमें बदलाव नजर आ रहा है. गौरतलब है कि किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं. कुछ समय पहले किरण खेर के साथी और बीजेपी चंडीगढ़ के मेंबर अरुण सूद ने एक स्पेशल प्रेस कॉन्फरेंस में किरण की बीमारी के बारे में खुलासा किया. 









सूद ने बताया था कि पिछले साल 11 नवंबर को उन्हें अपने चंडीगढ़ वाले घर में हाथ में फ्रैक्चर हुआ था. चंडीगढ़ के Medical Education and Research में इलाज के दौरान उनमें मल्टीपल माइलोमा के शुरुआती लक्षण पाए गए. बीमारी उनके बाहिने हाथ से दाहिने कंधे तक फैल गई है. ऐसे में उन्हें 4 दिसंबर 2020 को मुंबई इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया. 



तब से उनका लगातार इलाज चल रहा है. क‍िरण ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद भी अपनी फोटो शेयर की थी. उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि मुंबई के कोक‍िलाबेन हॉस्प‍िटल में उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला डोल लिया है.



Kangna Ranauat हुईं Corona पॉजिटिव, कहा- 'अंदाजा नहीं था ये वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा है'

कंगना रनौत हुईं कोरोना पॉजिटिव, कहा- 'अंदाजा नहीं था ये वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा है' 

अपना हालचाल भी शेयर किया है. उनके पोस्ट से जाह‍िर है कि एक्ट्रेस वायरस से बिल्कुल नहीं डर रहीं बल्क‍ि उल्टा कोरोना को खत्म करने 

की बात कही है. कोरोना वायरस की बढ़ती लहर ने बॉलीवुड के कई सेल‍िब्रिटीज को अपनी चपेट में ले लिया है. अब एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कोरोना की जद में आ गई हैं. 






उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जर‍िए अपने कोव‍िड टेस्ट की रिपोर्ट साझा की और बताया कि वे कोरोना पॉज‍िट‍िव हैं. इसी के साथ कंगना ने अपना हालचाल भी शेयर किया है.  कंगना रनौत ने ध्यान में लीन अपनी फोटो शेयर कर कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की खबर दी है. वे लिखती हैं- 'मुझे पिछले कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस हो रही थी और आंखों में हल्की जलन भी थी. हिमाचल जाने की सोच रही थी इसल‍िए आज मैंने टेस्ट करवाया जब पता चला कि मैं कोरोना पॉज‍िट‍िव हूं. मैंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है. 






मुझे अंदाजा नहीं था कि ये वायरस मेरे शरीर के अंदर पार्टी कर रहा है, अब जब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे खत्म कर दूंगी. लोगों, प्लीज किसी को भी खुद से जीतने की ताकत ना दें. 


अगर आप डरे हुए हैं तो ये आपको और भी डराएगा. आइए इस कोव‍िड-19 का खात्मा करें. ये कुछ नहीं बस एक छोटे समय का फ्लू है जिसे बहुत अटेंशन मिली और अब ये लोगों को डरा रहा है. हर हर महादेव'. 


कोरोना से संक्रमित होने की खबर के बाद कंगना के फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. कंगना के इस पोस्ट के बाद लगता है एक्ट्रेस ने जिस बेबाक अंदाज में अपने ख‍िलाफ बोलने वालों का सामना किया है, अब वही रवैया वे कोरोना वायरस के ख‍िलाफ आजमाएंगी. 





उनके पोस्ट से जाह‍िर है कि एक्ट्रेस वायरस से बिल्कुल नहीं डर रहीं बल्क‍ि उल्टा कोरोना को खत्म करने की बात कही है. पिछले दिनों कंगना रनौत के ट्व‍िटर अकाउंट सस्पेंड होने की खबर ने सनसनी मचा दी थी. पश्च‍िम बंगाल चुनाव के बाद वहां भड़की हिंसा और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्त‍िजनक ट‍िप्पणी करने के बाद कंगना के इस माइक्रो ब्लॉगिंग अकाउंट पर ताला जड़ दिया गया. कंगना ने इसपर नाराजगी भी जताई थी.  


कंगना ने ANI को ट्व‍िटर सस्पेंशन के संदर्भ में कहा- 'ट्व‍िटर ने ऐसा कर के मेरा ही प्वाइंट साबित किया है कि वे अमर‍िकी हैं और जन्म से ही श्वेत, अश्वेता पर अपना माल‍िकाना हक समझने लगता है. वे आपको बताना चाहते हैं कि हमें क्या सोचना चाह‍िए क्या बोलना चाह‍िए और क्या करना चाह‍िए. 


मेरे पास बहुत सारे प्लेटफॉर्म्स हैं जहां मैं अपनी आवाज बुलंद कर सकती हूं. मैं सिनेमा के जर‍िए भी अपनी कला को दिखा सकती हूं. मेरा दिल देश के उन लोगों के लिए टूट जाता है जिन्हें सताया गया, अत्याचार हुए, नौकर बना कर रखा और हजारों सालों तक उनपर पाबंद‍ियां लगा कर रखी गई, इस दुख का कोई अंत नहीं है. '.   


वहीं एक ट्व‍िटर प्रवक्ता ने कंगना के साथ की गई कार्रवाई पर कहा था- हम बहुत क्ल‍ियर थे कि किसी भी ऐसे बर्ताव जो ऑफलाइन तौर पर नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे.  


ट्व‍िटर के नियमों का लगातार उल्लंघन, खासकर आचरण नीति और अपमानजनक व्यवहार नीति को तोड़ने की वजह से उनके ट्व‍िटर अकाउंट को परमानेंट तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है. हम अपने ट्व‍िटर रूल्स व‍िवेकपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हर किसी की सेवा में लगाते हैं.  


Watch Full Video Here

Monday, May 3, 2021

क्यों नहीं टूट रहा Disha Vakani का तारक मेहता से रिश्ता, बड़ा है दयाबेन-TRP का खेल

 क्यों नहीं टूट रहा दिशा का तारक मेहता से रिश्ता, बड़ा है दयाबेन-TRP का खेल 


न जाने कितनी बार शो के प्रोड्यूसर दयाबेन की वापसी को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन कभी भी दयाबेन की री-एंट्री को लेकर कंफर्मेशन नहीं मिला है. हाल ही में तो असित मोदी ने ये साफ कर दिया कि अगर दिशा वकानी शो में वापस नहीं आना चाहती हैं, तो इच्छा जाहिर कर दें ताकि नई दयाबेन को शो में लाया जा सके. 



.

किसी सीरियल के हिट होने के पीछे कई फैक्टर होते हैं, इसमें सबसे बड़ा रोल होता है किरदारों का. कई बार शो अपनी स्टोरीलाइन, डायरेक्शन के चलते हिट हो जाता है, तो कई बार किरदार अपना गहरा प्रभाव छोड़ जाता है. शक्तिमान, तुलसी विरानी, मुसद्धीलाल, एसीपी प्रद्युमन जैसे कई आइकॉनिक रोल ने इतिहास बनाए हैं. ऐसा ही एक हिट और फैंस का फेवरेट कैरेक्टर है दया जेठालाल गढ़ा उर्फ दयाबेन का. 





दयाबेन, आसित मोदी के मोस्ट फेवरेट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आती हैं. इस शो का वैसे तो हर किरदार अपनी एक अलग पहचान रखता है, लेकिन दयाबेन की बात ही अलग है. उनका, हंसना, बोलना, गरबा करना, गुस्सा करना, हे मां माता जी बोलना, हर चीज में एक अलग ही अदा है. मगर पिछले साढ़े तीन साल से फैंस दयाबेन दूर हैं. दयाबेन को शो में देख नहीं पा रहे हैं और इसका कारण है कि दयाबेन का रोल जो एक्ट्रेस (दिशा वकानी) निभा रही हैं, उन्होंने शो से ब्रेक लिया हुआ है. 


न जाने कितनी बार शो के प्रोड्यूसर दयाबेन की वापसी को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन कभी भी दयाबेन की री-एंट्री को लेकर कंफर्मेशन नहीं मिला है. हाल ही में तो असित मोदी ने ये साफ कर दिया कि अगर दिशा वकानी शो में वापस नहीं आना चाहती हैं, तो इच्छा जाहिर कर दें ताकि नई दयाबेन को शो में लाया जा सके. 





वहीं कई बार खबरें आई कि दिशा ने शो में आने के लिए अपनी कुछ शर्ते रखी हैं, जिनकी वजह से चीजें संभव नहीं हो पा रही हैं. तारक मेहता के फैंस ये जानते हैं कि दिशा 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थी और फिर शो में वापस नहीं आईं. 


ऐसे में सवाल ये ही उठता है कि अगर दिशा को शो में वापस नहीं आना है तो वो शो से अपना रास्ता अलग क्यों नहीं कर रही हैं या फिर मेकर्स भी इस पर कोई मजबूत निर्णय क्यों नहीं ले रहे. इसके पीछे दिशा वकानी की पॉपुलैरिटी और टीआरपी खेल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. 


इतने सालों से शो का हिस्सा बनी दिशा अब इस शो का दिल बन चुकी हैं. दयाबेन का रोल उन्होंने ऐसे पकड़ा है कि अब किसी और एक्ट्रेस उस रोल में देख पाना और उसे स्वीकार करना काफी मुश्किल है. और अगर कोई एक्ट्रेस आती भी है और ये रोल करती भी है तो इसकी कोई गारंटी नहीं है कि उन्हें फैंस उतना प्यार देंगे और इससे सीधा-सीधा असर शो की टीआरपी पर पड़ेगा. 


अब ये तो सभी जानते हैं कि दयाबेन का किरदार टीआरपी के खेल में शो के लिए अहम रोल प्ले करता है. शो में जब 2017 के बाद एक एपिसोड के लिए दिशा वकानी आई थी तो टीआरपी आसमान छूने लगी थी. महज एक एपिसोड ने शो की गिरती टीआरपी को आकर वापस से मजबूती दी. पहली भी जब तक दिशा वकानी शो में रही हैं, शो को अच्छा ही रिस्पॉन्स मिला है. दिशा वकानी शो में कब आएंगी, कैसे आएंगी, आएंगी भी या नहीं, ऐसे कई सवाल फैंस के जहन में है. दिशा की एंट्री के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

Watch Full Video Here

Covaxin versus Covishield: कोविशील्ड से कितनी अलग कोवैक्सीन? जानें दोनों के साइड इफेक्ट और खासियत

 Covaxin versus Covishield: कोविशील्ड से कितनी अलग कोवैक्सीन? जानें दोनों के साइड इफेक्ट और खासियत 


भारत में 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीनेट करने की मुहीम शुरू हो चुकी है. इस दौरान लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड के डोज़ दिए जाएंगे. दूसरी लहर की तबाही और वायरस के म्यूटेशन को देखते हुए ऐसा करना जरूरी हो गया है. हालांकि वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर लोग घबराए भी हुए हैं. कुछ लोग इसलिए भी कन्फ्यूज हैं कि वे कौन सी वैक्सीन लें. 




आइए आपको इन दोनों वैक्सीन के डिजाइन, फायदे और साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हैं. कोवैक्सीन को भारत बायोटक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के साथ मिलकर डेवलप किया है. कोवैक्सीन एक इनएक्टिवेटेड वैक्सीन है, जो बीमारी पैदा करने वाले वायरस को निष्क्रिय करके बनाई गई है. 


कोविशील्ड चिम्पैंजी एडेनोवायरस वेक्टर पर आधारित वैक्सीन है. इसमें चिम्पैंजी को संक्रमित करने वाले वायरस को आनुवांशिक तौर पर संशोधित किया गया है ताकि ये इंसानों में ना फैल सके. इस संशोधित वायरस में एक हिस्सा कोरोना वायरस का है जिसे स्पाइक प्रोटीन कहा जाता है. 





ये वैक्सीन शरीर में इम्यून रिस्पॉन्स बनाती है जो स्पाइक प्रोटीन पर काम करता है. ये वैक्सीन एंटीबॉडी और मेमोरी सेल्स बनाती है जिससे के वायरस को पहचानने में मदद मिलती है. शुरुआत में कोवैक्सीन पर काफी उंगलियां उठाई गई थीं. लेकिन अब दुनियाभर के एक्सपर्ट ने इस वैक्सीन की कार्य क्षमता की प्रशंसा की है. 


व्हाइट हाउस के मेडिकल एडवाइज एंथॉनी फाउची ने खुद एक हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कोवैक्सीन B.1.617 वेरिएंट यानी भारत के डबल म्यूटेंट वेरिएंट को बेअसर करने में कारगर है. 







कोवैक्सीन और कोविशील्ड एक दूसरे से एकदम अलग हैं. ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा डेवलप कोविशील्ड के इस वैक्सीन को कई और भी देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है. वैज्ञानिकों का दावा है कि ये वैक्सीन कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी जेनरेट करने का काम करती है. हालांकि इन दोनों ही वैक्सीन की खूबियां इन्हें एक दूसरे से अलग बनाती हैं. 


कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों ही वैक्सीन का प्रभाव काफी अच्छा बताया गया है. ये दोनों ही WHO के स्टैंडर्ड को मैच करती हैं. कोवैक्सीन ने अपना बड़ा ट्रायल इस साल फरवरी के अंत में पूरा किया था. 


क्लीनिकल स्टडीज के मुताबिक, भारत बायोटेक की इस वैक्सीन का एफिकेसी रेट 78 प्रतिशत है. स्टडी के मुताबिक, कोवैक्सीन घातक इंफेक्शन और मृत्यु दर के जोखिम को 100 फीसद तक कम कर सकती है. 


वहीं, कोविशील्ड का एफिकेसी रेट 70 प्रतिशत है, जिसे तकरीबन एक महीने बाद दूसरी डोज़ के साथ 90 फीसद तक बढ़ाया जा सकता है. ये न सिर्फ सिम्पटोमैटिक इंफेक्शन में राहत दे सकती है, बल्कि तेजी से रिकवरी भी कर सकती है. 


कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों ही रिएक्टोजैनिक साइड इफेक्ट के साथ आती हैं. इसमें इंजेक्शन साइट पर दर्द, बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी, चक्कर आना मतली, सिर दर्द या पेट दर्ज जैसे साधारण देखने को मिल सकते हैं.



 हालांकि कोवैक्सीन में अभी तक कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं देखने को मिला है. कोविशील्ड भी एक प्रभावशाली वैक्सीन है, लेकिन कई देशों में इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं. 


कई मामलों में लोगों को ब्लड क्लॉट की समस्या हो चुकी है. जबकि कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां लोगों को न्यूरोलॉजिकल से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा है. 


कोरोना से बचाव के लिए दोनों ही वैक्सीन के कुछ सप्ताह के अंतराल में दो-दो डोज़ दिए जाते हैं. ये दोनों ही वैक्सीन हाथ की मांसपेशियों में इंजेक्ट किए जाते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, कोवैक्सीन की दूसरी डोज की जरूरत 4-6 सप्ताह के बाद होती है. जबकि कोविशील्ड की दूसरी डोज 6-8 सप्ताह के बाद दी जानी चाहिए. 


भारत में कोरोना के नए म्यूटेंट ने ज्यादा कहर बरपाया है. ब्रिटेन, ब्राजिलियन और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए स्ट्रेन के अलावा भारत में मिले डबल और ट्रिपल म्यूटेंट ने भी चिंता बढ़ा रखी है. 


एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नए इंफेक्शियस स्ट्रेन पर कोवैक्सीन का ज्यादा अच्छा रिजल्ट देखा गया है. हालांकि संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए दोनों ही वैक्सीन बेहतर बताए गए हैं.


Watch Full Video here

Friday, April 30, 2021

एक पैर में पहनी जाने वाली जींस, लोग बोले-कौन बनाता है ऐसे कपड़े!

 एक पैर में पहनी जाने वाली जींस, लोग बोले-कौन बनाता है ऐसे कपड़े! 


फैशन की दुनिया में हर वक्त कुछ ना कुछ नया होता रहता है. कुछ फैशन लोगों को इतने पसंद आते हैं कि वो ट्रेंड बन जाते हैं तो कुछ अपने अजीबोगरीब डिजाइन की वजह से चर्चा का विषय बन जाते हैं. ऐसा ही 'हाफ जींस' का फैशन इन दिनों चर्चा में है. 




अमेरिका में चलने वाले कोचेला फैशन फेस्टिवल में पहली बार हाफ जींस की धूम देखने को मिली थी. हाल ही में भारत में फैशन इंफ्लुएंसर कोमल पांडे ने एक पैर वाली जींस पहनी तो सोशल मीडिया पर लोग इस तरह के फैशन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. इस हाफ जींस के फैशन में एक पैर की जींस पूरी तरह गायब रहती है जबकि दूसरे पैर की जींस पूरी नीचे तक रहती है. 


कोचेला एक फैशन प्लेग्राउंड है जहां हर साल लोग अजीबोगरीब कपड़े पहन कर आते हैं. इस बार यहां ज्यादातर सेलेब्रिटी एक पैर की जींस में दिखे. इसके बाद से ही फैशन फॉलोवर्स के बीच ये जींस चर्चा का मुद्दा बन गया. 




लोग सोशल मीडिला पर सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो कौन से फैशन डिजाइनर हैं जो इस तरह के कपड़े बनाते हैं. अमेरिकी अभिनेत्री रयान डेस्टिनी ने भी इंस्टाग्राम पर हाफ जींस में अपनी कई तस्वीरें डाली थीं जिसके बाद उन्हें लोगों के तरह-तरह के कमेंट का सामना करना पड़ा था. 


एक यूजर ने कमेंट किया कि डेस्टिनी के कपड़े देखकर लगता है जैसे कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बाहर ठंड है या गर्मी. 


वहीं कुछ लोगों को ये एक पैर की जींस खूब पसंद आ रही है. कुछ लोग तो जींस का एक पैर काटकर इसे खुद डिजाइन करने की भी सलाह दे रहे हैं. 



Watch Full Video Here


जींस के नए-नए डिजाइन अक्सर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं. अमेरिकन मॉडल केंडल जेनर भी ऐसी ही एक जींस में खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं. जिसमें पूरे पैर की जींस गायब थी लेकिन जींस के किनारे नीचे पैर तक थे. जींस फैशन को लेकर तरह-तरह के प्रयोग किए जाते रहे हैं लेकिन इनमें से कुछ ट्रेंड काफी अजीब होते हैं.



Thursday, April 29, 2021

UP में पिछले 24 घंटे में Corona के 35,156 नए केस, 298 लोगों की मौत

 

Front News Fatafat 


1. यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,156 नए केस, 298 लोगों की मौत 


2. रेमडेसिविर, टोसिलिजूमैब आदि दवाओं पर GST न लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल 




3. सीरम के बाद भारत बायोटेक ने घटाए वैक्सीन के दाम, राज्यों को 400 रुपये में मिलेगी कोवैक्सीन 


4. पश्चिम बंगाल चुनाव: साढ़े पांच बजे तक हुआ 76 फीसदी से अधिक मतदान 


5. असम के सोनितपुर में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता 


6. बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती 





7. MP: कोरोना संकट के बीच सीएम शिवराज ने डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ की बैठक 


8. तमिलनाडु सरकार ने अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन को बढ़ाया 





9. पश्चिम बंगाल चुनाव: साढ़े तीन बजे तक हुआ 68.46 फीसदी मतदान 


10. कोरोना से ठीक होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को AIIMS से मिली छुट्टी 


11. दिल्ली: व्यापारियों के संगठन CAIT ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने की मांग की 








12. प्रसिद्ध कवि और गीतकार डॉ कुंवर बेचैन का कोरोना बीमारी से निधन 


13. केंद्र के फॉर्मूला से दिल्ली को 976MT ऑक्सीजन मिलनी चाहिए, मिल 400 MT रही है - आप 


14. देश को 5 लाख ICU बेड की पड़ेगी जरूरत, अभी केवल 90 हजार ही उपलब्ध हैं-देवी शेट्टी 


15. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कोरोना वैक्सीन को लेकर करेंगे मीटिंग 


16. अरविंद केजरीवाल ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज, औरों से भी की अपील 


17. UP में बढ़ा लॉकडाउन का टाइम, अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7 बजे तक रहेगा 


18. PM मोदी और यूके के PM बोरिस जॉनसन के बीच बातचीत होगी जल्द, कोविड पर होगी चर्चा 


19. उत्तराखंड सरकार ने कोविड को देखते हुए इस साल चार धाम यात्रा की रद्द 


20. मोदी के लिए लोगों की जान से ज्यादा संसद की इमारत जरूरी है ~ रणदीप सुरजेवाला 


21. महाराष्ट्र में एक दिन में पहली बार 1 हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत 


22. देश में कोरोना का प्रकोप जारी, चौबीस घंटे में 3,79,257 नए मामले, 3645 की मौत 


23. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना संक्रमित, कोई भी लक्षण नहीं 


24. तेलंगाना में बीते चौबीस घंटे में 7994 नए कोरोना मामले, 58 की मौत 


25. शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 50 हजार के पार खुला 


26. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ का कोरोना से निधन 


27. झारखंड: कोविड मरीज की मौत के बाद लोहरदगा सदर अस्पताल में तोड़फोड़ 


28. केरल: निलांबुर से कांग्रेस उम्मीदवार VV प्रकाश का निधन, छाती में दर्द की थी शिकायत 


29. दवाइयां, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन concentrator लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे रूस के दो विमान 


30. बंगाल: TMC का आरोप, मुर्शिदाबाद में पोलिंग एजेंटों को अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा 


31. भारत मेरा देश है, वहां लोग कोरोना से मर रहे हैं, प्लीज मदद करें - अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 


32. बंगाल: विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में वोटिंग के लिए PM ने की अपील 


33. कोरोना संक्रमण से पूर्व टीएमसी विधायक गौरी शंकर दत्ता का निधन 


34. पटना: NMCH के जूनियर डॉक्टरों ने सरकार से सुरक्षा के आश्वासन के बाद हड़ताल की खत्म 


35. पश्चिम बंगाल: चार जिलों की 35 विधानसभा के लिए कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग 


36. पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के लिए मतदान आज 


37. झारखंड के बोकारो से 6वीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ के लिए हुई रवाना 


38. ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर सिंगापुर से पानागढ़ एयर बेस पहुंचे वायु सेना के दो सी-130 विमान 


39. पुणे के लिए बड़ी खुशखबरी, आज मिलेंगी को-वैक्सीन की 25 हजार डोज 


40. असम: रात में सोनितपुर में फिर लगे जबरदस्त झटके, तीन बार हिली धरती 


41. MP: कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन 


42. असम में कोरोना के 3,045 नए मामले आए सामने, 22 की मौत 


43. लखनऊ: ऑक्सीजन की कालाबाजारी रहे दो लोग गिरफ्तार 


44. वाराणसी में 17,528 नए मामले आए सामने, 10 की मौत 


45. दिल्ली: 24 घंटे में 25986 नए मामले आए सामने, 368 की मौत 


46. लखनऊ: पारा इलाके में मिला महिला का शव, रेप की आशंका 


47. बीएमसी को-वैक्सीन का मिला स्टॉक, शुरू होगा वैक्सीनेशन 

                     

         Watch Full Video Here 


48. UP: शासकीय कार्यालयों में काम करने वाली गर्भवती महिलआएं और दिव्यांग घर से करेंगे काम 


49. UP: रिटायर डीआईजी अरविन्द सेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल 


50. वाराणसी में 17,528 नए मामले आए सामने, 10 की मौत 


51. असम में कोरोना के 3,045 नए मामले आए सामने, 22 की मौत 


52. छत्तीसगढ़ में कोरोना के 15,563 नए केस मिले, 219 की मौत


Wednesday, April 28, 2021

Corona: 4 घंटे पड़ा रहा पिता का शव, नहीं आए पडो़सी तो बेटी ने नोएडा पुलिस के साथ मिलकर किया अंतिम संस्कार

कोरोना: 4 घंटे पड़ा रहा पिता का शव, नहीं आए पडो़सी तो बेटी ने नोएडा पुलिस के साथ मिलकर किया अंतिम संस्कार 





27 अप्रैल को नोएडा के सेक्टर 20 में रहने वाले 52 साल के एक शख्स की कोरोना से मौत हो गई थी और घर में सिर्फ मां और बेटी ही मौजूद थीं, अंतिम संस्कार में कंधा देने तक के लिए कोई नहीं था.


सामने आ रहे हैं. ऐसी ही एक घटना नोएडा में हुई है, जहां 27 अप्रैल को नोएडा के सेक्टर 20 में रहने वाले 52 साल के एक शख्स की कोरोना से मौत हो गई थी और घर मे सिर्फ मां और बेटी ही मौजूद थीं, अंतिम संस्कार में कंधा देने तक के लिए कोई मौजूद नहीं था, लिहाजा घर में कई घंटों तक लाश पड़ी रही और तो और मां बेटी के पास अंतिम संस्कार करवाने के लिए पैसे तक नहीं बचे थे. 


जैसे ही इस बात की जानकारी नोएडा पुलिस को मिली तो सेक्टर 19 पुलिस चौकी इंचार्ज हरि सिंह पुलिस टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे. एम्बुलेंस का बंदोबस्त किया गया उसके बाद डेड बॉडी को श्मशान घाट ले जाया गया और पुलिस ने खुद चिता सजाई और मृतक की बेटी ने मुखाग्नि दी. 






कोरोना के इस दौर में जब अपने भी साथ छोड़ दे रहें है तो ऐसे वक्त में चाहे दिल्ली पुलिस के जवान हों या नोएडा पुलिस के, वो न सिर्फ कानून व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं बल्कि अर्थियों को कंधा देने से लेकर अंतिम संस्कार तक करवा रहे हैं. 


दिल्ली, नोएडा समेत देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इस कारण श्मशान से लेकर अस्पतालों तक लाइन ही लाइन लगी हुई हैं. 


यूपी की हालत खराब होती जा रही है. यूपी में एक दिन में कोरोना से 265 लोगों की मौत हुई है. 


Watch Full Video Here 


सबसे ज्यादा मौत लखनऊ में हुई हैं, लखनऊ में 39 लोगों ने दम तोड़ दिया. दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. गाजियाबाद में 1068 नए कोरोना मरीज मिले वहीं नोएडा में मंगलवार को 971 नए मामले आए






जब Irfan Khan ने बेटे से कहा-मैं मरने वाला हूं, फिर मुस्कुराए और सो गए

 जब इरफान खान ने बेटे से कहा-मैं मरने वाला हूं, फिर मुस्कुराए और सो गए 


दुनिया में अपनी अदाकारी का परचम लहराने वाले एक्टर इरफान खान ने पिछले साल 29 अप्रैल को दुनिया को अलव‍िदा कह दिया था. उनकी अचानक निधन की खबर ने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया था. इरफान की मौत के बाद से ही एक्टर के बेटे बाब‍िल खान अपने प‍िता के बारे में किस्से साझा करते रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में बाब‍िल ने प‍िता के साथ बिताए अंतिम पलों की इमोशनल कहानी बताई. 





बाब‍िल और उनकी मां सुतापा सिकदर ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में इरफान खान के अंतिम वक्त की भावुक कर देने वाली बात बताई. सुतापा ने बताया-'हम पॉज‍िट‍िव रहने की कोश‍िश कर रहे हैं. एक साल हो जाएगा, मैं अभी भी लोगों से मिलने, उनसे बात करने के लिए तैयार नहीं हूं. मैं लोगों के साथ पर्सनल इंटरैक्शन से ज्यादा लिखने में अच्छी हूं'. 





बाब‍िल ने अपने पिता को खोने का गम साझा करते हुए कहा-'मैं एक सुरक्ष‍ित घेरे में जी रहा था, इरफान खान का बेटा बनकर. और फिर अचानक वो घेरा टूट गया, उसके बाद आपके पास कोई विकल्प नहीं बचता. आपको वो करना पड़ता है जो जिंदगी चाहती है. और यही सच है'. 


आगे बीमारी से लड़ते प‍िता इरफान के मुश्क‍िल वक्त को बयां करते हुए बाब‍िल कहते हैं कि उनके पिता उन सालों में बहुत हद तक ठीक हो गए थे, उन्होंने खुद को जिंदगी की अन‍िश्च‍ितता और जीवन बनाने वाले के प्रति खुद को समर्प‍ित कर दिया था. 


इस बीच सुतापा ने कहा कि इरफान,  मौत और उसके बाद की जिंदगी के लिए उत्सुक रहते थे.  बाब‍िल ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि उनके पिता को मालूम था कि वे नहीं बच पाएंगे. उन्होंने इरफान के कहे अंतिम बातों को साझा किया. 'उनकी मौत से दो-तीन दिन पहले मैं हॉस्प‍िटल में था. 





वे होश खोते जा रहे थे और अपने अंतिम पलों में उन्होंने मेरी ओर देखा, मुस्कुराए और कहा-मैं मरने वाला हूं, मैंने उन्हें कहा नहीं ऐसा नहीं होगा. वे फिर मुस्कुराए और सो गए'.  इस इंटरव्यू में सुतापा ने इरफान के बारे में कहा कि वे कभी झूठ नहीं बोलते थे. 


Watch Full Video Here


वे कहती हैं-'उनकी सबसे अच्छी बात जो मुझे लगती थी कि वे कभी खुद को जाह‍िर नहीं करते थे. चाहे वे नाराज हों या फिर आपसे प्यार करते हों. अगर वो आपसे प्यार करते हैं तो आई लव यू कह देंगे लेक‍िन उसे जाह‍िर नहीं करते थे. 

जब तक किसी बात के मायने नहीं हो तब तक वे उस बात को नहीं कहते थे' बता दें इरफान ने 29 अप्रैल 2020 को कोक‍िलाबेन हॉस्प‍िटल में अपनी अंतिम सांसे ली. उनकी मौत से कुछ समय पहले इरफान की मां सईदा बेगम का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था.


Tuesday, April 27, 2021

Kajol ने सेब काटने के लिए अपनाई निंजा तकनीक, यूजर्स ने कर डाला ट्रोल

 काजोल ने सेब काटने के लिए अपनाई निंजा तकनीक, यूजर्स ने कर डाला ट्रोल 







काजोल ने सेब काटने के लिए उसे हवा में उछाला औऱ निंजा स्टाइल में उसके दो टुकड़े कर दिए। लेकिन लगता है उनके इस अंदाज से उनके फैंस के भी दिल के दो टुकड़े हो गए। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल यूं तो हमेशा इंस्टाग्राम पर नयी चीजें पोस्ट करती रहती हैं लेकिन इस बार उनके एक इंस्टा पोस्ट ने यूजर्स को नाराज कर डाला है। जी हां, बात हो रही है काजोल के एक वीडियो की, इसमें काजोल सेब को हवा में उछाल कर चाकू से काटने का स्टंट करती दिख रही हैं। इस वीडियो को जब काजोल ने इंस्टा पर डाला तो उन्होंने कैप्शन में लिखा - मूड। 


Watch Full Video here


इस वीडियो पर कई तरह के रिक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों को काजोल का स्ंटट अच्छा लगा है तो कुछ लोगों ने काजोल को इस तरह के वीडियो पोस्ट नहीं करने के लिए कहा है। दरअसल कई लोगों ने इस वीडियो को भोजन का अपमान करने का तरीका करार दिया है। 





यूजर कह रहे हैं कि जहां लोग भूख से मर रहे हैं वहां खाने के साथ ऐसे एक्सपेरिमेंट नहीं करने चाहिए। वहीं कई यूजर कह रहे हैं कि इस तरह के भोजन का अपमान करने वाले वीडियोज को प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए। 


काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो समय पर अपने डांस स्टाइल, अपने फनी मूमेंट्स की फोटो और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। वो फन लविंग हैं और समाज की केयर के लिए भी समय पर काम करती है। लेकिन लगता है कि उनके फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया है इसलिए इस पर कई रिएक्शन इस तरह के हैं जिनसे लगता है कि लोगों को काजोल का ये फन मूमेंट पसंद नहीं आया है।




Monday, April 26, 2021

कोरोनाः अस्पतालों में जगह नहीं, घर में भी जीना दूभर

 कोरोनाः अस्पतालों में जगह नहीं, घर में भी जीना दूभर 


दिल्ली और देश के कई शहरों के अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं ऐसे में लोगों के पास घर पर ही बीमार लोगों का इलाज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. 


लेकिन लोगों के लिए घर पर भी इलाज करना बड़ा मुश्किल हो गया है क्योंकि राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में ऑक्सीजन की भारी क़िल्लत है, कोरोना संक्रमण के मरीज़ों को दी जाने वाली ज़रूरी दवाएँ बाज़ारों से ग़ायब हैं और इनकी कालाबाज़ारी हो रही है जहां ये दवाएँ कई गुने दाम पर बेची जा रही हैं. 






सोमवार को भारत में कोरोना संक्रमण के तीन लाख 52 हज़ार 991 मामले आए. 


अंशु प्रिया ने अपना पूरा रविवार ऑक्सीजन सिलेंडर की तलाश में लगा दिया. उनके ससुर की तबीयत हर बीतते दिन के साथ बिगड़ती जा रही है. उन्हें दिल्ली और नोएडा के किसी अस्पताल में बेड नहीं मिला और अब उन्हें ऑक्सीजन भी नहीं मिल रहा है लिहाज़ा ऑक्सीजन के लिए उन्हें ब्लैक मार्केट का रुख़ करना पड़ा.


उन्हें ब्लैक में 6000 रुपये की क़ीमत वाले सिलेंडर के लिए 50,000 रुपये देने पड़े. 






अब अंशु प्रिया की सास को भी साँस लेने में दिक़्क़त हो रही है और ये उन्हें और भी परेशान कर रहा है. वह कहती हैं कि अब दूसरा सिलेंडर ख़रीदना उनके लिए मुश्किल होगा. 


अंशु प्रिया की ये मुश्किलें इकलौता मामला नहीं है. दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, इलाहाबाद और इंदौर जैसे कई शहरों में लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं और लोगों को घर पर ही इलाज की व्यवस्था करनी पड़ रही है. 


Watch Full Video Here :- https://youtu.be/Ws_sQLnbOUA


दिल्ली का हाल बाक़ी सभी शहरों से कहीं ज़्यादा ख़राब है, जहां किसी अस्पताल में एक भी आईसीयू बेड ख़ाली नहीं है. जो लोग इतने पैसे दे सकते हैं वो घरों पर ही नर्सों को बुला रहे हैं और डॉक्टरों से सलाह लेकर घर पर ही अपनों का इलाज करा रहे हैं. 


पिछले कुछ दिनों से रोज़ाना भारत में तीन लाख से ज़्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं जो वैश्विक रिकॉर्ड है. 





ऐसे में अस्पतालों में संसाधन कम हैं और उसकी तुलना में मरीज़ कई गुना ज़्यादा हो गए हैं. ब्लड टेस्ट कराने से लेकर सीटी-स्कैन और एक्स-रे तक लोगों को हर चीज़ के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. 


लैब में इतने सैंपल आ चुके हैं कि टेस्ट के नतीजों के लिए लोगों को तीन से चार दिन तक इंतज़ार करना पड़ रहा है. इससे डॉक्टरों को भी संक्रमण कितना गंभीर है ये जानने में वक़्त लग रहा है. डॉक्टर संक्रमण को जाँचने के लिए सीटी स्कैन की सलाह भी दे रहे हैं लेकिन इसके लिए अप्वाइंटमेंट मिलने में ही कई दिन लग जा रहे हैं. 


डॉक्टरों का कहना है कि इससे कई मरीज़ों पर ख़तरा बढ़ रहा है. मैं कई ऐसे मामलों को जानता हूँ जहां मरीज़ों को अस्पतालों में बेड तो मिल गया, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट ना होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं किया गया.



अनुज तिवारी ने एक नर्स को काम पर रखा है जो उनके भाई के घर पर ही चल रहे इलाज में मदद करती हैं. अंजू की तमाम कोशिशों के बाद भी उनके भाई को अस्पताल में जगह नहीं मिली. 


दिल्ली के अस्पतालों में कुछ मरीज़ ऑक्सीजन की सप्लाई ना होने के कारण मर गए. 






बीते कुछ दिनों से दिल्ली के कई अस्पताल रोज़ाना ऑक्सीजन की कमी को लेकर चेतावनी दे रहे हैं. वो बताते हैं कि हमारे पास कुछ वक़्त की ऑक्सीजन बची है और कई मरीज़ों को ऑक्सीजन की कमी के कारण बचाना मुश्किल हो जाएगा. इसके बाद सरकार कार्रवाई करती है और ऑक्सीजन के टैंकर भेजे जाते हैं ताकि किसी तरह दिनभर अस्पतालों का गुज़ारा हो सके. 


दिल्ली के एक डॉक्टर ने कहा कि जिस तरह अस्पताल काम कर रहे हैं, इससे किसी कोई बड़ा हादसा होने का डर पैदा हो गया है.' 


अस्पतालों की हालत देखते हुए अनुज ने बेहद महँगी क़ीमत में एक ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर ख़रीदा है-जो हवा से ऑक्सीजन निकालने का काम करता है. डॉक्टर ने उनसे एंटी-वायरल दवा रेमडेसिवीर ख़रीदने को भी कहा है. लेकिन अनुज को ये दवा किसी मेडिकल स्टोर पर नहीं मिली. इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि अनुज के भाई को जल्द अस्पताल में भर्ती कराना होगा जहां उन्हें रेमडेसिवीर दी जा सके. 


वह कहते हैं, ''बेड ही नहीं है हम क्या करें? अब तो मैं उन्हें कहीं ले जा भी नहीं सकता क्योंकि पहले ही बहुत पैसे ख़र्च हो चुके हैं और अब मेरे पास पैसे भी नहीं बचे हैं. कोविड के मरीज़ को बचाने की जद्दोजहद अस्पताल ने निकल कर घरों तक आ गई है.'' 


जिन लोगों के परिवार वाले कोरोना पॉज़िटिव पाए जा रहे हैं वे लोग दुकानों से ये दवाएँ ख़रीद कर पहले ही रख ले रहे हैं ये सोच कर कि क्या पता जब हालात गंभीर हों अस्पताल ले जाना पड़ेगा तो इस दवा की ज़रूरत होगी. 


इस वक़्त भारत में सात कंपनियों के पास रेमडेसिवीर बनाने की ज़िम्मेदारी है और सरकार ने इन कंपनियों से प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा है. लेकिन सरकार के वादे ज़मीनी हक़ीक़त में फ़ेल होते नज़र आ रहे हैं. 


एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. ललित कान्त कहते हैं कि सरकार ने दवाओं के प्रोडक्शन को बढ़ाने का फ़ैसला काफ़ी देरी से लिया. ''हालाँकि ये दवा काले बाज़ार में उपलब्ध है जो बताता है कि सप्लाई चेन में भी गड़बड़ी है. हमने पहली लहर से कुछ नहीं सीखा.'' 


दूसरी दवा जिसकी काफ़ी माँग है वो है टोसिलीज़ुमाब. आम तौर पर ये दवा गठिया की बीमारी में इस्तेमाल होता है लेकिन कुछ अध्ययनों में बताया गया है कि ये कोविड के गंभीर मरीज़ों को वेंटिलेटर पर जाने से बचा सकता है. डॉक्टर ये दवा उन मरीज़ों को लेने की सलाह दे रहे हैं जो गंभीर रूप से संक्रमित हैं. लेकिन अब बाज़ार से ये दवा भी ग़ायब हो रही है. इस दवा को बनाने और बेचने वाली कंपनी सिप्ला इस वक़्त बढ़ती माँग को पूरा नहीं कर पा रही है. 


आमतौर पर इस दवा के 400एमजी की क़ीमत 3200 रूपये होती है लेकिन ब्लैक मार्केट में इसे 25000 रूपये तक की क़ीमत में बेचा जा रहा है.


ये क़ीमत इतनी ज़्यादा है कि इसे हर ज़रूरतमंद भारतीय नहीं ख़रीद सकता है. 


पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ अनंत भान कहते हैं कि सरकार को इस दवा का भंडारण करना चाहिए था. 


वह कहते हैं, ''कई लोग जो इस दवा की आधिकारिक क़ीमत नहीं भर सकते वो कालाबाज़ारी की क़ीमत कैसे भरेंगे. ये दिखाता है कि सरकार के पास इसको लेकर कोई योजना नहीं थी. सरकार पूरी तरह फ़ेल हुई है.'' 


काले बाज़ार में अब नक़ली रेमडेसिवीर भी आ गई है. जब बीबीसी ने एक डीलर से बात करते हुए पूछा कि वो जो दवा दे रहे हैं वो नक़ली लग रही है, क्योंकि इस दवा को जिस कंपनी ने बनाया था वो भारत सरकार के तय मैन्युफ़ैक्चरिंग कंपनी की सूची में शामिल नहीं थी. 


इसके जवाब में डीलर ने कहा कि ये सौ फ़ीसद असली है. हालाँकि दवा की पैकेजिंग पर कई स्पेलिंग से जुड़ी ग़लतियाँ थीं जो कंपनी की दवाओं पर नहीं होती हैं. इस कंपनी को जब हमने इंटरनेट पर सर्च किया तो भी कोई जानकारी कंपनी को लेकर नहीं मिली. 


लेकिन लोगों में इतनी दहशत और मायूसी है कि वो उन दवाओं को ख़रीदने के लिए मजबूर हैं जिनके असली होने पर भी शक है. कुछ लोगों को नक़ली दवा देकर बेवक़ूफ़ भी बनाया गया है. लोग सोशल मीडिया पर सप्लायर्स का फ़ोन नंबर शेयर कर रहे हैं जो कि ऑक्सीजन से लेकर हर तरह की दवाएं मुहैया करा सकते हैं. लेकिन वो सारे नंबर सही नहीं हैं. 


आईटी कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि उन्हें इमरजेंसी में एक ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिवीर दवा की ज़रूरत थी और उन्हें ट्विटर पर कोई लीड मिली. जब उन्होंने उस व्यक्ति से संपर्क किया तो उन्हें 10 हज़ार रुपए एडवांस में जमा कराने के लिए कहा गया. 


आईटी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति ने आगे कहा, ''जैसे ही मैंने पैसे ट्रांसफ़र कर दिए उस व्यक्ति ने मेरा फ़ोन ब्लॉक कर दिया.'' 


इतनी दहशत हो गई है कि ज़रूरत के समय लोग किसी भी चीज़ पर भरोसा करने के लिए मजबूर हो गए हैं और यही कारण है कि इन चीज़ों की ब्लैक मार्केटिंग फल-फूल रही है. 


कई राज्यों ने रेमडेसिवीर दवाओं की कालाबाज़ारी पर रोक लगाने का वादा किया है और कुछ लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है. लेकिन बावजूद इन सबके कालाबाज़ारी धड़ल्ले से हो रही है. 


अनुज तिवारी कहते हैं कि उन जैसे लोगों के पास इतनी महंगी क़ीमत देने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है. 


"ऐसा लगता है कि आप अस्पताल में अपना इलाज नहीं करवा सकते हैं और अब तो आप अपनों को घर पर भी इलाज करवा कर नहीं बचा सकते हैं.''

पति को बचाने के लिए महिला ने दी अपने मुंह से ऑक्सीजन, पत्नी की गोद में तोड़ दिया पति ने दम

 पति को बचाने के लिए महिला ने दी अपने मुंह से ऑक्सीजन, पत्नी की गोद में तोड़ दिया पति ने दम 


ऑक्सीजन की कमी कैसे लोगों को मौत का मंजर दिखा रही है इसका सबसे ताजा उदाहरण यूपी के आगरा शहर में देखने को मिला. महामारी के मुश्किल हालात से मजबूर पति ने पत्नी की गोद में ही दम तोड़ दिया. एक पत्नी लाख कोशिशों के बाद भी अपने पति को नहीं बचा पाई और पति ने पत्नी की बाहों में दम तोड़ दिया. जिसने भी इस दृश्य को देखा वो सहम गया. 


ऑक्सीजन की कमी ने एक पत्नी को इस कदर लाचार और बेबस बना दिया कि मुंह से दी गई सांसें भी उसके पति को नहीं बचा सकी. पति को जब ऑक्सीजन नहीं मिला तो पत्नी ने मुंह से सांस देने की कोशिश की. ऑटो रिक्शा में मुंह से सांस देने की ये तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. 






रेनू सिंघल आगरा के विकास कॉलोनी सेक्टर 7 की रहने वाली है. अचानक उसके पति रवि सिंघल की तबीयत खराब होती है. सांस लेने में दिक्कत होने लगी. पति की तबीयत बिगड़ती देख पत्नी अकेले अपने पति को ऑटो से लेकर अस्पताल पहुंची. लेकिन वहां पर उन्हें अस्पताल में दाखिला मिलता कि उससे पहले ही वो तड़पने लगे. 





पति को मौत की तरफ बढ़ता देख महिला ने अपने मुंह से ही पति के फेफड़ों में सांसें भरना शुरू की. काफी देर तक एक पत्नी अपने पति को माउथ टू माउथ ऑक्सीजन देने की कोशिशें करती है लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उसकी सांसें ऑक्सीजन न बन सकीं और पति ने पत्नी की गोद में दम तोड़ दिया. 




Watch Full Video Here 

पति को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करती महिला की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर कब तक कब तक इस देश में ऑक्सीजन की कमी से लोग मौत जैसा खौफनाक मंजर देखते रहेंगे. आखिर इस महामारी के वक्त लोगों के पास मौत ही आखिरी विकल्प कब तक बनती रहेगी.

Sunday, April 25, 2021

Sarkari Naukri: Gov. Jobs State Bank of India ने इन पदों पर निकाली भर्ती, 47920 रुपए तक मिलेगा वेतन, जानें डिटेल

 

Railroad Recruitment 2021: रेलवे में ऑनलाइन इंटरव्‍यू से होगी सीधी भर्ती, 95 हजार तक मिलेगी सैलरी 


Railroad Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021:इसाउथ सेंट्रल रेलवे, SCR ने मेडिकल स्टाफ की भर्ती (Railway Recruitment 2021) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर. 


रेलवे में नौकरी (Sarkari Naukri) का इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा. साउथ सेंट्रल रेलवे, SCR ने मेडिकल स्टाफ की भर्ती (SCR Recruitment 2021) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. रेलवे में नौकरी (Southern Railway Paramedical Staff Recruitment) के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 





जारी नोटिफिकेशन (Railway Recruitment 2021 Notification) के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 60 पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जाएगी. इन पदों पर आवेदन की लास्‍ट डेट 27 अप्रैल 2021 है. उम्मीदवार आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें. गौरतलब है कि उम्‍मीदवारों का चयन ऑनलाइन/टेलिफोनिक इंटरव्‍यू के माध्‍यम से किया जाएगा. 





Railroad Recruitment 2021: रिक्ति विवरण 


स्‍पेशलिस्‍ट डॉक्‍टर - 01 पद 


कॉन्‍ट्रैक्‍ट मेडिकल प्रैक्टिशनर - 13 पद 


नर्सिंग सिस्‍टर - 21 पद 


फॉर्मासिस्‍ट - 02 पद 


हॉस्टिपल अडेंडेंट्स - 23 पद 


कुल - 60 पद 


आपको बता दें कि सभी पदों पर वेतन (Railway Recruitment 2021 Salary) अलग है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्‍मीदवारों को 21,419/ - रुपये से 95,000/ - रुपये तक के मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा. 





उम्‍मीदवारों का चयन ऑनलाइन/टेलिफोनिक इंटरव्‍यू के माध्‍यम (Railway Recruitment 2021 Selection) से किया जाएगा. कोरोना महामारी को देखते हुए लिखित परीक्षा या डायरेक्‍ट इंटरव्‍यू आयोजित नहीं किया जाएगा. ऑनलाइन इंटरव्‍यू की डेट अभी निर्धारित नहीं की गई है, इसकी जानकारी उम्‍मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेज दी जाएगी. 


KSP Constable Recruitment 2021: कांस्‍टेबल के पदों पर निकली 4000 भर्तियां, जल्दी करें आवेदन; ये रहा डिटेल 


KSP Constable Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: कर्नाटक पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 (Police constable Recruitment 2021) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई, 2021 है. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन भरने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर. 


पुलिस की नौकरी (Police Bharti 2021) का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. कर्नाटक पुलिस विभाग ने 4000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती (KSP Constable Recruitment 2021) निकाली है. इसके लिए विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन (KSP Constable Recruitment 2021 Notification) भी जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ksp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 


जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 23 अप्रैल से आवेदन (KSP Constable Recruitment 2021 Online Apply) प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. और कर्नाटक पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 (Constable Recruitment 2021) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई, 2021 है. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन भरने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. आपको बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को 16,000 से 21,000 रुपये के मासिक वेतन (KSP Constable Recruitment 2021 Salary) पर नौकरी पर रखा जाएगा. 


KSP Constable Recruitment 2021: महत्‍वपूर्ण तारीखें 


नोटिफिकेशन जारी होने की डेट - 22 अप्रैल 2021 


एप्लिकेशन शुरू होने की डेट - 23 अप्रैल 2021 


रजिस्‍ट्रेशन की लास्‍ट डेट - 31 मई 2021 


उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और इंटरव्‍यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. 


Constable Recruitment 2021: मासिक वेतन 


चयनित उम्मीदवारों को 16,000 से 21,000 रुपये के मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा. 


Police Recruitment 2021: शैक्षणिक योग्यता 


आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है. 


Constable Recruitment 2021: आयुसीमा 


निर्धारित आयुसीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष है. 


एप्लिकेशन फीस अनारक्षित कैटेगरी के लिए 250/ - रुपये है. कोई भी अन्‍य जानकारी पाने के लिए उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देखें. इच्‍छुक उम्‍मीदवारों को ऑनलाइन माध्‍यम से ही आवेदन करना होगा. 


ICMR Recruitment 2021: आईसीएमआर में साइंटिस्‍ट के पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी; जल्दी करें आवेदन 


ICMR Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: इन पदों पर आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट main.icmr.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर. 


आईसीएमआर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की नोटिफिकेशन (ICMR Recruitment 2021) जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आईसीएमआर ने साइंटिस्‍ट 'D' (डेंटल) पदों पर भर्ती (ICMR Recruitment 2021Notification) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. 


इन पदों पर आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट main.icmr.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके उम्मीदवार आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख ( ICMR Recruitment 2021 Important Dates) 15 मई 2021, शाम 5:30 बजे है. बता दें कि ये भर्ती प्रक्रिया के तहत 04 रिक्‍त पद भरे जाने हैं. 


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्‍यता प्राप्‍त सरकारी या निजी संस्थान में 05 साल के अनुसंधान और शिक्षण कार्य अनुभव के साथ DCIE द्वारा मान्यता प्राप्त BOS और MOS डिग्री धारक होना जरूरी है. किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा एक वर्ष के अनुभव के साथ मान्यता प्राप्त MPH डिग्री को MOS के समकक्ष माना जाएगा. 


आवेदन करने के लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन शुल्‍क 1500/ - रुपये निर्धारित है. वहीं, आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवार और महिला उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है. 


इन पदों पर चयनित उम्‍मीदवारों को 78,800/ - से 2,09,200/ - रुपये के वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा. 


भर्ती अभियान द्वारा साइंटिस्‍ट 'D' (डेंटल) के 04 रिक्‍त पद भरे जाने हैं. भर्ती संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्‍मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक करें 


Sarkari Naukri: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इन पदों पर निकाली भर्ती, 47920 रुपए तक मिलेगा वेतन, जानें डिटेल 


एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं... 


सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट पर क्लेरिकल कैडर फार्मासिस्ट पद पर भर्तियां निकाली हैं. भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. 


इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कुल 67 पद भरे जाएंगे. 


आवेदन की प्रारंभिक तारीख - 13 मार्च 2021 


आवेदन की अंतिम तारीख - 03 मई 2021 


एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा की तारीख - 23 मई 2021 


फार्मासिस्ट पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 17900 से लेकर 47920 रूप तक वेतन मिलेगा 


इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मासिस्ट की डिग्री होनी चाहिए. फार्मासिस्ट में डिप्लोमा डिग्री वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. 

Watch Full Video Here


इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. 


इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा. आनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जानें पर उसे रद्द भी किया जा सकता है.

सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब

  सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब हर व्यक्ति सपना देखता है और जो भी सपना हम देखते हैं उनाक मतलब ...