Monday, April 12, 2021

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

आस्था और शक्ति का प्रतीक चैत्र नवरात्रि व्रत कल यानी 13 अप्रैल, 2021 मंगलवार से शुरु हो रहा है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां के अलग-अलग स्परूप को अलग-अलग चीजों का भोग प्रसाद के रूप में लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के हर 9 दिन अलग रंग पहनकर मां की अराधना करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनकर मां की अराधना करने से व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है। 








पहले दिन- 


नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन मां के भक्तों को पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। 


दूसरा दिन- 


नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को हरे रंगे के वस्त्र पहनने चाहिए। 






तीसरा दिन- 


नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को भूरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। 


चौथा दिन- 


नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को नारंगी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। 


पांचवा दिन- 


नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। 






छठा दिन- 


नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। 


सातवां दिन- 


नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। 


आठवां दिन- 


नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। 


नौवें दिन- 


नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों को जामुनी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।


13 अप्रैल, मंगलवार से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो रही है। 22 अप्रैल, 2021 तक नवरात्रि की धूम रहेगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। भक्त इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दिनों मे कुछ उपाय करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय... 


अखंड ज्योत जलाएं 


नवरात्रि के पावन दिनों अखंड ज्योत जलाने का बहुत अधिक महत्व होता है। अगर संभव हो तो इस नवरात्रि अखंड ज्योति जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि अखंड ज्योति जलाने के बाद घर को खाली नहीं छोड़ते हैं। 


माता को रोजाना भोग लगाएं 


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां धरती पर आ जाती हैं। इन नौ दिनों में रोजाना मां को भोग लगाएं। मां को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं। 


मां का ध्यान करें 


इन दिनों में मां का अधिक से अधिक ध्यान करें। दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नम: का जप करें। 


मां को पुष्प अर्पित करें 


मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए रोजाना पुष्प भी अर्पित करें। मां को लाल रंग के पुष्प अतिप्रिय होते हैं। 


मां को सुहाग का सामान अर्पित करें 


नवरात्रि के दौरान मां को सुहाग का सामान भी अर्पित करें। मां को सुहाग का सामान अर्पित करना शुभ होता है।

No comments:

Post a Comment

सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब

  सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब हर व्यक्ति सपना देखता है और जो भी सपना हम देखते हैं उनाक मतलब ...